OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट

OnePlus Nord CE 6 Lite 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। OnePlus Nord CE 6 Lite की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2026 15:15 IST
ख़ास बातें
  • भारत में OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite को 7 मई को लॉन्च किया जाएगा
  • OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच डिस्प्ले 1.5k रिजॉल्यूशन के साथ होगा
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जाएगी

देश में इन स्मार्टफोन्स को 7 मई को लॉन्च किया जाएगा

Photo Credit: OnePlus

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के दो स्मार्टफोन्स को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। हाल ही में इस सीरीज में OnePlus Nord 6 को पेश किया गया है। 

देश में OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite को 7 मई को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच डिस्प्ले 1.5k रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 होगा। इसमें एक अलग Touch Reflex चिप होगा, जिससे डुअल-चिप आर्किटेक्चर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इससे इस स्मार्टफोन का रिस्पॉन्स और परफॉर्मेंस बेहतर होगा। OnePlus Nord CE 6 में कुछ गेम्स के लिए 144 fps के साथ 3,200 Hz का टच सैंपलिंग रेट होगा। इस स्मार्टफोन को Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

OnePlus Nord CE 6 में 6-एक्सिस गेमिंग गायरोस्कोप दिया जाएगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 33,000 स्क्वेयर mm से अधिक की हीट डिसिपेशन एरिया के साथ बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। OnePlus ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 2.5 दिनों से अधिक तक चल सकेगी। OnePlus Nord CE4 Lite के लिए Vivid Mint और Hyper Black कलर्स के विकल्प होंगे। 

हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर OnePlus Nord CE 6 Lite की मॉडल नंबर - CPH2943 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,068 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,953 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। OnePlus Nord CE 6 Lite 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।  OnePlus Nord CE 6 Lite की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.