OnePlus Nord CE 5G में हो सकता है स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट!

OnePlus Nord CE 5G में Qualcomm Snapdragon 750G SoC हो सकता है। यह ओरिजनल One Plus Nord से एक पायदान नीचे होगा जिसमें  Qualcomm Snapdragon 765G प्रोसेसर देखने को मिला था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 31 मई 2021 15:01 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 5G के साथ कंपनी OnePlus TV U सीरीज को भी लॉन्च करेगी
  • रेड केबल क्लब मेंबर्स के लिए टीवी की सेल 10 जून से ही होगी शुरू
  • Nord CE 5G को 11 जून से रेड केबल क्लब मेंबर्स प्री-ऑर्डर कर सकेंगे

OnePlus Nord CE 5G  के लिए ओपन सेल 16 जून से शुरू हो जाएगी।

OnePlus Nord CE 5G में स्नैपड्रैगन 750जी एसओसी और 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर हो सकता है, ऐसा एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है। इस बजट स्मार्टफोन के बारे में अभी कुछ और जानकारी भी सामने आ रही है। कंपनी ने कहा है कि OnePlus Nord CE 5G को 10 जून के दिन समर लॉन्च इवेंट में नई OnePlus TV U सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह फोन OnePlus Nord N10 5G का सक्सेसर हो सकता है जो कि कुछ समय पहले यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च किया गया था लेकिन भारत में नहीं आ सका था।

Android Central की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि OnePlus Nord CE 5G में Qualcomm Snapdragon 750G SoC हो सकता है। यह ओरिजनल One Plus Nord से एक पायदान नीचे होगा जिसमें  Qualcomm Snapdragon 765G प्रोसेसर देखने को मिला था। लीक हुई स्पेसिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि इस स्मार्टफोन की स्क्रीन 6.43 इंच की एमोलेड डिस्पले होगी। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। चूंकि यह कथित तौर पर OnePlus Nord N10 5G का सक्सेसर कहा जा रहा है इसलिए इसकी मुख्य स्पेसिफिकेशन ओरिजनल वन प्लस नॉर्ड की जैसी होंगी। यही वजह है कि इसका नाम भी कोर एडिशन के नाम पर OnePlus Nord CE रखा गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें कि 64 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी सेंसर होगा। फ्रंट साइड में इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर हो सकता है। फोन में बहुत हद तक संभव है कि होल-पंच कट आउट डिजाइन देखने को मिले। 
 
OnePlus Nord CE 5G  को 10 जून को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ कंपनी अपनी नई OnePlus TV U सीरीज को भी लॉन्च करेगी। रेड केबल क्लब मेंबर्स के लिए टीवी की सेल उसी दिन शुरू हो जाएगी। जबकि OnePlus Nord CE 5G  को 11 जून से रेड केबल क्लब मेंबर्स प्री ऑर्डर कर सकेंगे। टीवी सीरीज की ओपन सेल 11 जून से शुरू होगी और OnePlus Nord CE 5G  के लिए यह ओपन सेल 16 जून से शुरू हो जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.