OnePlus Nord CE 5G, OnePlus TV U1S भारत में आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

लीक जानकारी के अनुसार, OnePlus Nord CE 5G की भारत में कीमत 22,999 रुपये से शुरू हो सकती है। इसके अलावा, वनप्लस टीवी यू1एस को लेकर कहा जा रहा है कि यह तीन स्क्रीन साइज़ मॉडल के साथ आ सकता है, जिसमें 50 इंच 55 इंच और 65 इंच का टीवी शामिल होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 जून 2021 10:24 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 5G में में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी
  • OnePlus TV U1S तीन स्क्रीन साइज़ में दे सकता है दस्तक
  • Amazon के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होंगे दोनों डिवाइस
OnePlus Nord CE 5G को भारत में आज 10 जून को कंपनी के Summer Launch इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाना है। इस नए वनप्लस फोन को मौजूदा OnePlus Nord के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में लाया जाएगा। इसके अलावा, इस फोन को लेकर टीज़ किया गया है कि इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और यह 7.9mm मोटा होगा। वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी के अलावा, चीनी टेक कंपनी आज OnePlus TV U1S सीरीज़ को भी लॉन्च करेगी। वनप्लस का यह नया स्मार्ट टीवी Dynaudio स्पीकर से लैस होगा। वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी और वनप्लस टीवी यू1एस दोनों को ही Amazon के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 

OnePlus Nord CE 5G, OnePlus TV U1S launch livestream, timings

OnePlus Nord CE 5G और OnePlus TV U1S को आज OnePlus Summer Launch इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा, जो कि शाम 7 बजे शुरू होगा। इस लॉन्च इवेंट को OnePlus के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। वनप्लस ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी पेश की है, जिसमें लॉन्च की जानकारी मौजूद है। इसके अलावा, भी आप नीचे इम्बेड वीडियो में भी लॉन्च लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं।
 
 

OnePlus Nord CE 5G, OnePlus Nord TV U1S price in India (expected)

लीक जानकारी के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी की भारत में कीमत 22,999 रुपये से शुरू हो सकती है। इसके अलावा, वनप्लस टीवी यू1एस को लेकर कहा जा रहा है कि यह तीन स्क्रीन साइज़ मॉडल के साथ आ सकता है, जिसमें 50 इंच 55 इंच और 65 इंच का टीवी शामिल होगा। इन तीनों मॉडल्स की कीमत को लेकर जानकारी दी गई है कि यह क्रमश: 37,999 रुपये, 45,999 रुपये और 60,999 रुपये हो सकती है। एक टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि वनप्लस नॉर्ड टीवी यू1एस के 65 इंच टीवी की कीमत 59,999 रुपये होगी।

OnePlus TV U1S एक ऑप्शनल वेबकैम के साथ आ सकता है, जिसकी कीमत कथित रूप से 5,000 रुपये हो सकती है।
Advertisement
 

OnePlus Nord CE 5G specifications (expected)

वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी स्मार्टफोन में 6.43 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इसको लेकर यह भी जानकारी दी गई है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के अलावा, फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद होगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

वनप्लस ने हाल ही में यह कंफर्म किया है कि नॉर्ड सीई 5जी फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। वहीं, इसमें कंपनी वार्प चार्ज 30टी प्लस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देगी। इसके अलावा, वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी को लेकर यह भी कहा गया है कि यह 7.9mm मोटा होगा और इसमें 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आएगा।
Advertisement
 

OnePlus TV U1S specifications (expected)

वनप्लस टीवी यू1एस को लेकर टीज़ किया गया है कि यह 'बेजललेस' डिज़ाइन और 4K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। टीवी में Dynaudio साउंड मिलेगा, जिसके साथ 30 वॉट के स्पीकर और HDMI 2.0 पोर्ट होगा। यह टीवी Android TV 10 पर काम करेगा। वनप्लस टीवी यू1एस को लेकर कहा गया है कि यह 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ आता है और इसमें HDR10+, HLG और MEMC मिलेगा।

वनप्लस के टीवी में एनएफसी सपोर्ट वाला रिमोट मिल सकता है। इस स्मार्ट टीवी में वॉयस कमांड के लिए गूगल असिस्टेंट मिल सकता है, जो कि बिना रिमोट के भी काम कर सकता है। वनप्लस टीवी यू1एस में 1080p प्लग-एन-प्ले वेबकैम भी दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 30fps फ्रेम रेट पर 1080p होगा।  
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life, fast charging
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good daylight photo quality
  • 90Hz AMOLED display
  • Promised software updates
  • Bad
  • Low-light camera performance needs improvement
  • No alert slider
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.