64MP Omnivision सेंसर से लैस होगा OnePlus Nord CE 5G, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक!

OnePlus Nord CE 5G फोन में कथित रूप से ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का Omnivision सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 जून 2021 14:26 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 5G फोन OnePlus Nord से हो सकता है सस्ता
  • वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी में मिल सकती है 12 जीबी रैम
  • 10 जून को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी

OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा, हालांकि लॉन्च से पहले फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई हैं। लीक जानकारी के अनुसार, यह फोन तीन कॉन्फिग्रेशन के साथ दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सिंगल सेल्फी कैमरा से लैस होगा। वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन में प्लास्टिक बिल्ड दिया जा सकता है, जिसमें अलर्ट-स्लाइडर नहीं होगा। यह कोई हैरानी की बात नहीं है OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 में भी यह नहीं दिया गया था।
 

OnePlus Nord CE 5G specifications (expected)

टिप्सटर योगेश ने MySmartPrice के कॉलेब्रेशन में जानकारी दी है कि OnePlus Nord CE 5G में 6.43 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले स्कैनर से लैस होगा। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर और दो स्टोरेज मॉडल  6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।  

यह फोन मॉडल नंबर EB2103 के साथ गीकबेंच पर भी लिस्ट हो चुका है, लिस्टिंग में दिखा था कि यह फोन 12 जीबी रैम वेरिएंट आएगा। इससे संकेत मिला था कि वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन तीन स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आएगा, जिसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा। गीकबेंच लिस्टिंग को सबसे पहले Nashville Chatter द्वारा सपॉट किया गया था। यह फोन एंड्रॉयड 11 और स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है।  

टिप्सटर द्वारा साझा किए गए स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का Omnivision सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद होगा। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी, जिसके साथ वार्प चार्ज 30टी सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement
 
पिछले महीने इसी टिप्सटर ने दावा किया था कि वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी मौजूदा OnePlus Nord से 2,000 रुपये सस्ता होगा, वनप्लस नॉर्ड की कीमत 24,999 रुपये है।

10 जून के लॉन्च से पहले वनप्लस कंपनी OnePlus Nord CE 5G की डिटेल्स को टीज़ कर रही है। अब तक यह पुष्टि हो चुकी है कि यह फोन वर्टिकल अलाइंड कैमरा सेटअप के साथ आएगा और यह 7.9mm पतला, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस होगा। हाल ही में इस फोन को लेकर कहा गया था कियह चारकोल इन कलर ऑप्शन के साथ आएगा।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life, fast charging
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good daylight photo quality
  • 90Hz AMOLED display
  • Promised software updates
  • Bad
  • Low-light camera performance needs improvement
  • No alert slider
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.