OnePlus Nord CE 5 में होगी 7100mAh बैटरी, जानें सबकुछ

OnePlus अपनी मिड रेंज लाइनअप में आगामी OnePlus Nord CE 5 को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2025 10:35 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus मिड रेंज लाइनअप में OnePlus Nord CE 5 को पेश करने वाला है।
  • OnePlus Nord CE 5 में 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • OnePlus Nord CE 5 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 या डाइमेंसिटी 8400 मिल सकता है।

OnePlus Nord CE 4 में 6.7 इंच की फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अपनी मिड रेंज लाइनअप में आगामी OnePlus Nord CE 5 को पेश करने वाला है, जिसका कोडनेम होंडा है। फोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। OnePlus के आगामी फोन में 5,500mAh बैटरी से बड़ा अपग्रेड है जो CE 5 को अपनी कैटेगरी में बैटरी चैंपियन के तौर पर जगह देता है। आइए OnePlus Nord CE 5 के बारे में विस्तार से जानते हैं। 


OnePlus Nord CE 5 में बैटरी अपग्रेड


जो यूजर्स लंबे समय तक चलने वाली बैटरी की तलाश कर रहे हैं तो उनके लिए Nord CE 5 एक बड़ा अपग्रेड है। CE 4 में दी गई 5,500mAh कैपेसिटी से यह अपग्रेड एक नया बेंचमार्क बना सकता है, खासकर अगर इसे फास्ट चार्जिंग से लिंक किया जाएगा। अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी भी जानकारी नहीं है, जिसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 या मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो Nord CE 4 के स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 से एक कदम आगे है। इससे पता चला है कि वनप्लस फोन को परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ दोनों के मामले में अलग बनाना है। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर बैटरी कैपेसिटी की पुष्टि होना बाकी है।

Nord CE 5 की स्टोरेज में UFS 3.1 स्टैंडर्ड हो सकता है जो डाउनग्रेड किए बिना तेज डाटा एक्सेस को बनाए रखेगा। डिस्प्ले साइज या कैमरा सेटअप जैसी अन्य जानकारी सामने नहीं आई हैं। Nord  CE 5 अगले महीने बाजार में आने की उम्मीद है। OnePlus Nord CE लाइनअप किफायती है। ऐसे में 7,100mAh की बैटरी के साथ इस फोन की कीमत Nord CE 4 की 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत से थोड़ी अधिक हो सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.