OnePlus Nord CE 5 फोन 7100mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च! कंपनी Lite वेरिएंट को कर सकती है स्किप

माना जा रहा है OnePlus Nord CE 5 में 6.78-इंच का फ्लैट OLED पैनल मिलेगा, जिसमें full HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2025 16:02 IST
ख़ास बातें
  • Nord CE 5 की TDRA लिस्टिंग में इसे मॉडल नंबर CPH2719 के साथ देखा गया
  • स्मार्टफोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है
  • इसमें OIS-सपोर्टेड 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 मेन रियर सेंसर मिल सकता है

Photo Credit: OnePlus Nord CE 4 (ऊपर तस्वीर में) को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था

OnePlus अपने मिड-रेंज सेगमेंट में अगला फोन Nord CE 5 जल्द लॉन्च कर सकता है। यूएई की TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर फोन को मॉडल नंबर CPH2719 के साथ लिस्ट किया गया है। भले ही इस लिस्टिंग में टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस का ज़िक्र नहीं किया गया है, लेकिन इससे इतना तो साफ हो गया है कि डिवाइस का लॉन्च अब दूर नहीं है। माना जा रहा है कि यह फोन अगले महीने (मई) में लॉन्च हो सकता है, क्योंकि इसका पिछला वर्जन OnePlus Nord CE 4 पिछले साल अप्रैल में आया था।

OnePlus Nord CE 5 की TDRA लिस्टिंग में इसे मॉडल नंबर CPH2719 के साथ देखा गया है। इस मॉडल नंबर को पहले से CE 5 के साथ जोड़ा जा रहा है। इस डिवाइस का कोडनेम होंडा है। लेटेस्ट लिस्टिंग (via xpertpick) स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं देती है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि इसके लॉन्च में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। स्मार्टफोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह Nord CE 4 में दी गई 5,500mAh कैपेसिटी से काफी अधिक है।
Advertisement

कुछ लीक्स की बात करें, तो माना जा रहा है OnePlus Nord CE 5 में 6.78-इंच का फ्लैट OLED पैनल मिलेगा, जिसमें full HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसके OIS-सपोर्टेड 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 मेन सेंसर और 8-मेगापिक्सल Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड लेंस से लैस होने की खबर है। फोन में 16-मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग शूटर मिल सकता है।

Nord CE 5 में UFS 3.1 स्टोरेज टाइप मिल सकता है, जो डाउनग्रेड किए बिना तेज डाटा एक्सेस को बनाए रखेगा। इसके अलावा, माना जा रहा है कि फोन की कीमत Nord CE 4 की 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत से थोड़ी अधिक हो सकती है।
Advertisement

OnePlus ने Nord CE 4 Lite को भी लॉन्च किया था, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि इस साल कंपनी Lite वेरिएंट के साथ नहीं जाना चाहती। टिप्सटर योगेश ब्राड का कहना है कि इस साल कंपनी Nord CE 5 Lite को स्किप कर सकती है। हालांकि इसका कारण नहीं बताया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.