OnePlus Nord CE 4 Lite 5G पर 2 हजार रुपये डिस्‍काउंट, ऐसे पाएं ऑफर, जानें डिटेल

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। 8GB RAM और 128GB स्‍टोरेज मॉडल के प्राइस 19,999 रुपये हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 जून 2024 15:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की सेल शुरू
  • 19999 रुपये है बेस वेरिएंट की कीमत
  • हालांकि इसमें भी 2 हजार रुपये बचाए जा सकते हैं

Photo Credit: Amazon

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G sale offers : वनप्‍लस ने अपने सबसे सस्‍ते स्‍मार्टफोन OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को हाल में भारत में लॉन्‍च किया है। आज यानी 27 जून से इस स्‍मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है। फोन की ऑफ‍िशियल कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अगर आपके पास प्राइम मेंबरशिप है तो इस डिवाइस को ज्‍यादा डिस्‍काउंट के साथ खरीद पाएंगे। नए वनप्‍लस में पिछले साल आए Nord CE 3 Lite 5G के मुकाबले कई खूबियां हैं। डिस्‍प्‍ले, कैमरा और बैटरी के लेवल पर इसे अपग्रेड किया गया है।  
 

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G offers in india 

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। 8GB RAM और 128GB स्‍टोरेज मॉडल के प्राइस 19,999 रुपये हैं। वहीं, 8GB RAM और 256GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। फोन को वनप्‍लस की वेबसाइट, पार्टनर रिटेल स्‍टोर्स के अलावा एमेजॉन से लिया जा सकता है। 
Advertisement

अगर आप ICICI बैंक और OneCard के कार्डहोल्‍डर्स हैं तो 1 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा, एमेजॉन के प्राइम मेंबर्स को कूपन के रूप में एक हजार रुपये का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। यह कूपन 128 जीबी वेरिएंट पर प्रभावी है और फोन की कीमत को 17999 रुपये तक ले आता है। 
 

OnePlus Nord CE4 Lite Specifications

OnePlus Nord CE4 Lite में 6.67 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 1200 निट्स तक ग्लोबल मैक्सिमम ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 6nm 5G प्रोसेसर के साथ Adreno 619 GPU से लैस है। इस स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है।  वनप्लस का नया स्मार्टफोन 5500mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony LYT-600 कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर्स और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, 5G SA/ NSA, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS/GLONASS/Beidou और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और छीटों से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 162.9, चौड़ाई 75.6, मोटाई 8.1mm और वजन 191 ग्राम है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright AMOLED screen
  • Decent primary camera
  • Features an IP54 rating
  • Support for fast charging
  • Bad
  • Older chipset that was launched in 2021
  • Weak camera performance in low light
  • No ultra wide angle camera
  • Preloaded third-party apps (Can be uninstalled)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.