108MP कैमरा, 8GB रैम के साथ OnePlus Nord CE 3 के स्पेसिफिकेशंस लीक! जानें पूरी डिटेल्स

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, OnePlus Nord CE 3 कंपनी का अगला मिडरेंज फोन बताया जा रहा है जो जल्द ही सामने लाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जनवरी 2023 09:24 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Android 13 आधारित OxygenOS देखने को मिल सकता है।
  • फोन में Qualcomm का Snapdragon 695 प्रोसेसर फिर से सामने आया है।
  • OnePlus Nord CE 3 कंपनी का अगला मिडरेंज फोन बताया जा रहा है

OnePlus Nord CE 3 कंपनी का अगला मिडरेंज फोन बताया जा रहा है जो जल्द ही सामने लाया जा सकता है।

OnePlus की Nord सीरीज में अगला स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 जल्द ही सामने आ सकता है। कंपनी ने हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन इस फोन के लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में इस स्मार्टफोन की लाइव इमेज लीक हुई थी जिसमें इसके कई स्पेसिफिकेशंस के साथ ही डिजाइन, डिस्प्ले आदि के बारे में भी पता चला। अब एक और रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि लॉन्च से पहले फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस बाहर आ गए हैं। 

OnePlus Nord CE कंपनी की नॉर्ड सीरीज में बजट हैंडसेट के लिए जानी जाती है। इस सीरीज में कंपनी ने इससे पहले OnePlus Nord CE 2 को लॉन्च किया था। अब OnePlus Nord CE 3 के लॉन्च होने की अफवाह पिछले कई हफ्तों से स्मार्टफोन मार्केट में है। फोन के बारे में ताजा लीक इसके फुल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करता है। 91 मोबाइल्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि OnePlus Nord CE 3 के फुल स्पेसिफिकेशंस एक टिप्स्टर की मदद से बाहर आ गए हैं। जिसमें फोन के अधिकतर वही स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं जो इससे पहले आए एक लीक में सामने आए थे। 
Advertisement

OnePlus Nord CE 3 में एक बार फिर से Qualcomm Snapdragon 695 SoC, IPS LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे स्पेसिफिकेशंस बाहर आए हैं। इनमें से अधिकतर स्पेसिफिकेशंस वही हैं जो फोन की लाइव इमेज लीक में सामने आए थे। मसलन, इसमें 8 जीबी तक रैम देखने को मिल सकती है और 108MP का मेन कैमरा भी बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि OnePlus Nord CE 3 में 6.7 इंच IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 2400 X 1080 पिक्सल होगा। 

फोन में HDR10, HLG का सपोर्ट भी बताया गया है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 20:9 हो सकता है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 695 प्रोसेसर फिर से सामने आया है। साथ ही Adreno 619 GPU की पेअरिंग भी इसके साथ देखने को मिल सकती है। यह 8GB LPDDR4x RAM और संभवत: 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में Android 13 आधारित OxygenOS देखने को मिल सकता है। फोन में 108MP मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। OnePlus ने इस फोन को अभी तक अधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है और न ही इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में पुष्टि की गई है, इसलिए इस खबर को पूर्ण सत्य नहीं माना जा सकता है। 
Advertisement

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, OnePlus Nord CE 3 कंपनी का अगला मिडरेंज फोन बताया जा रहा है जो जल्द ही सामने लाया जा सकता है। हालिया रिपोर्ट में फोन को टेस्टिंग फेज में बताया गया है। इसका कोडनेम Larry कहा गया है। लीक हुए रेंडर्स में फोन का बैक पैनल काफी ग्लॉसी दिखता है और इसमें कैमरा सेटअप भी देखा जा सकता है। दाईं तरफ पावर बटन है जिस पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया जा रहा है। फोन के बॉटम में एक हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल भी बताया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.