OnePlus Nord CE 3 की सेल होगी 5 अगस्त से शुरू! 2 हजार रुपये सस्ते में खरीदने का तगड़ा मौका

OnePlus Nord CE 3 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जुलाई 2023 09:48 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 3 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord CE 3 में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus Nord CE 3 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Nord CE 3 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने इस महीने की शुरुआत में भारत में दो मिड-रेंज स्मार्टफोन को पेश किया था जो कि OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE 3 हैं। इसमें OnePlus Nord 3 एक ज्यादा प्रीमियम फोन है, जबकि OnePlus Nord CE 3 एक बजट 30 हजार रुपये की रेंज वाला फोन है।

हालांकि, इसकी उपलब्धता पर अभी तक कोई जानकारी नही है। टिपस्टर योगेश बरार ने खुलासा किया था कि स्मार्टफोन 5 अगस्त से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया है कि चुनिंदा बैक कार्ड के माध्यम से OnePlus Nord CE 3 की कीमत पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी।


OnePlus Nord CE 3 की कीमत


OnePlus Nord CE 3 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है, जो कि डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये होने की उम्मीद है। वहीं 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है, जो कि छूट के बाद 26,999 रुपये में उपलब्ध होगा।


OnePlus Nord CE 3 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
OnePlus Nord CE 3 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट और कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 782G प्रोसेसर के साथ आया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB या 12GB RAM और 128GB या 256GB इंटरनल  स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Nord CE 3 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में वनप्लस के नए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.1 पर काम करता है।  
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 782G

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.