OnePlus Nord CE 3 Lite OS Update: वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट को मिला OxygenOS अपडेट! कैमरा, परफॉर्मेंस में होगा ये सुधार

कंपनी ने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए नया अपडेट लॉन्च किया है जिसका रोल आउट प्रोसेस भी शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023 12:03 IST
ख़ास बातें
  • नए OS अपडेट के बाद फोन के कैमरा और परफॉर्मेंस में होगा सुधार।
  • रियर में 108MP का मेन कैमरा दिया गया है।
  • फोन में 6.71 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में OxygenOS 13 देखने को मिलता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite को OnePlus ने हाल ही में लॉन्च किया है। फोन को लॉन्च हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं कि कंपनी ने इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट भी रोल आउट करना शुरू कर दिया है। अपडेट के बारे में कंपनी का कहना है कि इससे फोन की परफॉर्मेंस और कैमरा क्षमताओं के साथ और बेहतर एक्सपीरियंस यूजर्स को मिलेगा। OnePlus Nord CE 3 Lite में 6.71 इंच का डिस्प्ले है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 108MP का कैमरा दिया गया है। आइए इस लेटेस्ट OS अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी आपको बताते हैं। 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में OxygenOS 13 देखने को मिलता है। कंपनी ने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए नया अपडेट लॉन्च किया है जिसका रोल आउट प्रोसेस भी शुरू कर दिया गया है। OS को अब OxygenOS 13.1.0.520 से अपडेट किया जा रहा है। सॉफ्टवेयर में यह अपडेट आने के बाद फोन की परफॉर्मेंस और कैमरा क्षमता बढ़ जाएगी, ऐसा कंपनी की ओर से कहा गया है। OnePlus Community वेबसाइट पर इसके बारे में डिटेल्स भी जारी किए गए हैं कि कैसे यह अपडेट यूजर के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। 

वनप्लस के Nord CE 3 Lite में भारत में यह अपडेट CPH2467_13.1.0.520 फर्मवेयर वर्जन के रूप में रोल आउट किया जा रहा है। जबकि अन्य ग्लोबल मार्केट्स और यरोपियन मार्केट्स में यह CPH2465_13.1.0.520 फर्मवेयर वर्जन के रूप में आ रहा है। कंपनी की कम्यनुनिटी ब्लॉग पोस्ट में बताया गया है कि फोन April 2023 के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट किया जा रहा है। नए फर्मवेयर वर्जन के आने के बाद फिंगरप्रिंट अनलॉक और बेहतर एक्सपीरियंस देगा। सिस्टम ज्यादा स्टेबल हो जाएगा। 

इसके अलावा कम्युनिकेशन में सुधार होगा। जिसमें नेटवर्क कनेक्शंस के लिए डिवाइस की क्षमता बढ़ जाएगी। यहां पर कैमरा परफॉर्मेंस में सुधार की बात भी कही गई है। लेकिन डिटेल्स नहीं दी गई हैं कि कैमरा परफॉर्मेंस में किस तरह का सुधार किया गया है। 
 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G price in India, availability

भारत में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के बेस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसका एक 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला टॉप-एंड वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। इसे पेस्टल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फोन में 6.71 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। रियर में 108MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस
  2. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro की अचानक गिरी कीमत, अभी खरीदें अब तक सबसे ज्यादा सस्ता
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra ने Geekbench पर टेस्टिंग में  iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ा
  3. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  4. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  5. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  6. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  7. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  8. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  9. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  10. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.