OnePlus Nord CE 3 Lite Launch: 108MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा OnePlus Nord CE 3 Lite, सामने आए कैमरा फीचर्स

OnePlus Nord CE 3 Lite भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023 13:37 IST
ख़ास बातें
  • फोन Android 13 आधारित OxygenOS 13 के साथ आ सकता है
  • डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी होगी
  • फोन में Snapdragon 695 5G SoC देखने को मिल सकता है

OnePlus Nord CE 3 Lite भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus का OnePlus Nord CE 3 Lite मिडरेंज स्मार्टफोन कहा जा रहा है जो कि 4 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी आए दिन इस फोन को लेकर कोई न कोई खुलासा कर रही है। OnePlus Nord CE 3 Lite के मेन स्पेसिफिकेशंस को लेकर एक-एक करके ब्रैंड की ओर से पर्दा उठाया जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने इसकी बैटरी और कलर वेरिएंट्स को लेकर टीजर जारी किया था। अब नए अपडेट में इस फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में पोस्टर टीज किया गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट। 

OnePlus Nord CE 3 Lite भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। फोन को लेकर OnePlus India की ओर से ताजा अपडेट दिया गया है। वनप्लस अधिकारिक भारतीय वेबसाइट (OnePlus India Official Website) पर Nord CE 3 Lite को 108MP कैमरा के साथ टीज किया गया है। यहां इसके कैमरा फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट में 108 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 3X जूम भी होगा। टीजर में देखा जा सकता है कि कैमरा के लिए दो कटआउट रिंग्स कंपनी ने दिए हैं। ऊपर वाले कटआउट में मेन कैमरा देखा जा सकता है, जबकि नीचे वाले कटआउट में दो कैमरा दिए गए हैं। सेकंड मॉड्यूल में मेक्रो शूटर देखने को मिलेगा, जिसका इशारा कंपनी ने इस टीजर में भी दिया है। इन दोनों कैमरा मॉड्यूल्स के बीच में दाहिनी तरफ LED फ्लैश दिया गया है।
Advertisement
 

Photo Credit: OnePlus India
 

​इससे पहले कंपनी ने इसके बैटरी स्पेसिफिकेशंस को लेकर ट्वीट किया था। ट्वीट में फोन का डिस्प्ले भी दिखाई दिया जिसमें फ्लैट डिस्प्ले का संकेत मिलता है। इसमें साइड्स कर्व्ड देखे जा सकते हैं। फोन के राइट साइड में पावर बटन और लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर आ सकते हैं। इसमें बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। 

OnePlus Nord CE 3 Lite के स्पेसिफिकेशंस देखें तो अभी तक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोन Android 13 आधारित OxygenOS 13 के साथ आ सकता है। इसमें 6.72 इंच का 1,800 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले बताया गया है। फोन में Snapdragon 695 5G SoC देखने को मिल सकता है और साथ में 12GB तक RAM और 128GB स्टोरेज की पेअरिंग दी जा सकती है। 
Advertisement

डिवाइस में 5000mAh की बड़ी बैटरी होगी जिसके साथ में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन के डाइमेंशन 165.5 x 76 x 8.3 mm बताए गए हैं। वहीं, वजन 195g बताया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.1, Wi-Fi, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.