OnePlus Nord CE 3 Lite 5G लॉन्च से पहले आया नजर, 108MP कैमरा, 8GB RAM के साथ धांसू होंगे फीचर्स

OnePlus बाजार में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को 4 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है। यह फोन पहले ही NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आ चुका है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 15:01 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को 4 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G CPH2465 मॉडल नंबर के साथ NBTC पर नजर आया है।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी जाएगी।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus भारतीय बाजार में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को 4 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है। मार्केट में इस फोन की एंट्री को लेकर घोषणा आधिकारिक रूप से वनप्लस ने की थी। यह फोन पहले ही NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आ चुका है, जिससे पता चलता है कि यह जल्द ही ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध होगा। यहां हम आपको OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Gizmochina के मुताबिक, NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर OnePlus Nord CE 3 Lite 5G CPH2465 मॉडल नंबर के साथ नजर आया है। हालांकि लिस्टिंग ने किसी भी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है।
Advertisement
 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


अनुमानित स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। ऐसी संभावना है कि इस फोन में Adreno 619L GPU के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 695 8nm दिया जाएगा। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 6GB या 8GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी जाएगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा मिलेगा। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात की जाए तो इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी SA/NSA, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलेगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 67W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करेगा। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.