OnePlus Nord CE 2 की सेल आज से शुरू, ऐसे पा सकते हैं 1500 रुपये की छूट

फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 65W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां भी हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 फरवरी 2022 14:20 IST
ख़ास बातें
  • ICICI बैंक क्रेडिट / डेबिट कार्ड के जरिए छूट पाई जा सकती है
  • फोन की बिक्री कंपनी की वेबसाइट, स्‍टोर्स और एमेजॉन से हो रही है
  • छूट के बाद 22,499 रुपये की शुरुआती कीमत में फोन मिल जाएगा

इंडिया में OnePlus Nord CE 2 5G की कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 23,999 रुपये है।

OnePlus Nord CE 2 स्‍मार्टफोन की सेल आज से इंडिया में शुरू हो गई है। इस फोन को बीते गुरुवार को लॉन्‍च किया गया था। वनप्‍लस का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 5G का सक्सेसर है। OnePlus Nord CE 2 5G में MediaTek का डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर दिया गया है। यह 64 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। एंड्रॉयड 11 पर यह स्‍मार्टफोन चलता है। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 65W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां भी हैं। अगर आप इस डिवाइस को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फोन की कीमत, इसके साथ मिले रहे ऑफर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस को जानना जरूरी है। 
 

OnePlus Nord CE 2 के इंडिया में दाम और ऑफर्स

इंडिया में OnePlus Nord CE 2 5G की कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 23,999 रुपये है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। यह डिवाइस- बहामा ब्लू और ग्रे मिरर कलर ऑप्‍शंस में खरीदी जा सकती है। वनप्लस के अनुसार, फोन की बिक्री कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, रिटेल स्‍टोर्स और एमेजॉन के जरिए हो रही है। 
Advertisement

ICICI बैंक क्रेडिट / डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्‍शंस का इस्‍तेमाल करके इस डिवाइस पर 1,500 रुपये की छूट ली जा सकती है। इस तरह से यूजर्स OnePlus Nord CE 2 5G को 22,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकते हैं। 
 

OnePlus Nord CE 2 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आने वाला OnePlus Nord CE 2 5G स्‍मार्टफोन Android 11 पर चलता है। इसमें कंपनी के OxygenOS 11 की लेयर है। स्मार्टफोन में 6.43 इंच (1,080x2,400) का फुल-एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 409ppi है और यह HDR10+ सर्टिफिकेशन, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। OnePlus Nord CE 2 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8GB तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिलता है। 
Advertisement

बात करें फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की, तो OnePlus Nord CE 2 5G में 0.7 माइक्रोमीटर पिक्सल साइज और f/1.7 अपर्चर लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसे सपोर्ट करने के लिए 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ आते हैं। फोन में तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर वाला सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो EIS सपोर्ट के साथ है। ये वही सेंसर है, जिसे OnePlus 9RT में इस्तेमाल किया गया है।

OnePlus Nord CE 2 5G में 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए स्‍टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो डिवाइस 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, NFC, GPS और A-GPS सपोर्ट के साथ आती है। 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है। यह स्‍मार्टफोन 4,500mAh के साथ आता है। USB टाइप C पोर्ट पर 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के जरिए बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 2 5G का वजन 173 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Expandable storage
  • Wide 5G band coverage
  • Vivid display
  • Cameras are decent for stills
  • Bad
  • No alert slider
  • Average video recording performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.