108MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले OnePlus Nord CE 3 की लाइव फोटो हुई लीक, ऐसा दिखेगा फोन!

OnePlus Nord CE 3 की तस्वीर में स्मार्टफोन का बैक पैनल दिखता है, जिसमें बिना किसी मॉड्यूल के दो बड़े कैमरा रिंग दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 20:45 IST
ख़ास बातें
  • 108 MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है OnePlus Nord CE 3
  • प्लास्टिक बैक पैनल और प्लास्टिक फ्रेस से लैस होने का दावा किया गया है
  • इस साल जून में लॉन्च हो सकता है यह फोन

OnePlus Nord CE 3 मौजूदा Nord CE 2 का अपग्रेड मॉडल होगा

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी OnePlus अपनी दो स्मार्टफोन लाइनअप को चलाती है, जिसमें से एक प्रीमियम नंबर सीरीज होती है और एक किफायती Nord सीरीज। पिछले कुछ समय से Nord सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 के लीक्स ऑनलाइन देखने को मिल रहे हैं। अब एक लेटेस्ट लीक में कथित OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन की लाइव तस्वीर लीक कई गई है, जिसमें इसका बैक पैनल दिखाई देता है।

rmUpdate ने कथित OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन की लाइव तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में स्मार्टफोन का बैक पैनल दिखता है, जिसमें बिना किसी मॉड्यूल के दो बड़े कैमरा रिंग दिखाई देते हैं। ये विशाल कैमरा सिल्वर रिंग से घिरे हैं। हालांकि, इनमें से एक में दो डॉट दिखाई देते हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि इस रिंग में दो कैमरा सेंसर शामिल हो सकते हैं।

लेटेस्ट तस्वीर पिछले साल नवंबर में लीक हुए रेंडर से हूबहू मेल खाते हैं, जिसे OnLeaks द्वारा शेयर किया गया था। इसमें भी वर्टिकल तरीके से सेट दो बड़े कैमरा सेंसर देखने को मिले थे, जिनके बीच में एक फ्लैश दिखाई दिया था।
 

Photo Credit: rmUpdate

रिपोर्ट में एक टिप्सटर का हवाला देते हुए कुछ स्पेसिफिकेशन्स को भी शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि अपकमिंग OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिनमें से एक सिंगल सेंसर होगा और दो सेंसर नीचे वाले बड़े रिंग के अंदर सेट होंगे।
Advertisement

इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि OnePlus फोन में 120Hz का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ इसमें एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, प्लास्टिक बैक व प्लास्टिक फ्रेम और सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट शामिल होने की बात भी कही गई है।

पिछली कुछ रिपोर्ट्स ने इशारा किया है कि OnePlus Nord CE 3 को भारत में Larry कोडनेम से टेस्ट किया जा रहा है और यह देश में जून में लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.