64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord CE 2 Lite के रेंडर लॉन्च से पहले लीक!

इसके प्रोसेसर को लेकर कहा जा रहा है कि OnePlus Nord CE 2 Lite क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2022 10:03 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 2 Lite क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस होगा।
  • इसके साथ में 6 जीबी या 8 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी।
  • पावर बटन फोन की दाहिनी स्पाइन पर देखने को मिल सकता है।

OnePlus Nord CE 2 Lite इसी महीने हो सकता है लॉन्च।

OnePlus Nord CE 2 Lite का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। एक ऑनलाइन लीक में वनप्लस के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाईन के बारे में भी बताया गया है। इससे पहले फोन को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्टेड देखा जा चुका है। इससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन इस महीने में जल्द जल्द से कंपनी रिलीज कर सकती है। एक टिप्स्टर ने फोन के बारे में लेटेस्ट लीक किया है कि इसमें 6.58 इंच एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसमें पंच होल डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है जो कि इससे पहले आए लीक्स में भी बताया गया था। 
 

OnePlus Nord CE 2 Lite specifications

टिप्स्टर योगेश बरार ने OnePlus के इस बजट स्मार्टफोन के रेंडर्स को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ में फोन के स्पेसिफिकेशन भी टिप्स्टर ने लिस्ट किए हैं जिनके मुताबिक, फोन में 6.58 इंच की फुलएचडी प्लस स्क्रीन देखने को मिल सकती है जो पंच होल डिजाइन के साथ होगी। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज बताया गया है। 
Advertisement

शेयर किए गए रेंडर में पता चलता है कि फोन के टॉप पर इयरपीस दिया गया है और वॉल्यूम बटन लेफ्ट साइड में है। पावर बटन फोन की दाहिनी स्पाइन पर मिलता है। फिंगरप्रिंट स्कैनर पावर बटन पर ही दिया गया है। फोन में अलर्ट स्लाइडर नहीं दिया गया है। पिछले कई लीक्स में इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन चर्चा में रहे हैं। योगेश बरार ने भी वही कैमरा स्पेसिफिकेशन सुझाए हैं। फोन में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का बताया है जो कि ट्रिपल कैमरा सेटअप में आएगा। इसके साथ में 2 मेगापिक्ल मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

इसके प्रोसेसर को लेकर कहा जा रहा है कि OnePlus Nord CE 2 Lite क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके साथ में 6 जीबी या 8 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है जिसके साथ में 33 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। फोन एंड्रॉयड 11 के साथ आएगा जिसमें टॉप पर OxygenOS 11 की स्किन देखने को मिल सकती है। इस फोन की कीमत भारत में 20 हजार रुपये के करीब हो सकती है, ऐसा कयास है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.