8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE 2 Lite 5G फोन, जानें कीमत

भारत में OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें बेस 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 20:24 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है
  • 30 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Amazon इंडिया सहित कई अन्य स्टोर पर होगी सेल
  • Snapdragon 695 SoC और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग से है लैस

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस के तौर पर गुरुवार को भारत में लॉन्च किया गया। नया वनप्लस स्मार्टफोन Snapdragon 695 SoC के साथ आता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट 5जी एक AI-सपोर्टेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ आता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलता है। फोन 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000mAh बैटरी से लैस है। इस फोन के साथ कंपनी ने OnePlus 10R 5G फोन और OnePlus Nord Buds TWS ईयरफोन्स भी लॉन्च किए हैं।
 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G price

भारत में OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें बेस 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन का एक 8GB रैम + 1286GB स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। फोन को ब्लैक डस्क और ब्लू टाइड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट 5जी फोन को 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Amazon इंडिया, वनप्लस इंडिया की वेबसाइट, रिलायंस डिजिटल स्टोर्स, क्रोमा स्टोर्स और चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा।
 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) OnePlus Nord CE 2 Lite 5G Android 12 पर आधारित OxygenOS 12.1 पर चलता है। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 202पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 120Hz का डायनेमिक रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले sRGB कलर गैमट ​​को भी सपोर्ट करता है और कंपनी का कहना है कि यह बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए 240Hz टच रिस्पॉन्स रेट सपोर्ट करता है। इसमें ऊपर की तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन भी है। नया वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट 5जी फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर काम करता है, जिसे Adreno 619 GPU और 8GB तक LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.7 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। कैमरा सेटअप में 2-मेगापिक्सल का शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। हैंडसेट 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज से लैस आता है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.2, GPS/ A-GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग तकनीक के लिए कंपनी का दावा है कि यह बैटरी को 30 मिनट में शून्य से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G का डाइमेंशन 164.3x75.6x8.5mm और वज़न 195 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  2. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  4. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  7. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  8. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  9. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.