64MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord CE 2 Lite 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च!

OnePlus Nord 2 CE लाइट में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन भी बताया गया है। इसमें 6.59 इंच की फुल एचडी फ्ल्यूइड स्क्रीन और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2022 12:01 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन को गीकबेंच लिस्टिंग में मॉडल नंबर GN2200 के साथ देखा गया था।
  • इसमें 6.59 इंच की फुल एचडी फ्ल्यूइड स्क्रीन बताई गई है।
  • फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के लिए OnePlus ने अभी तक पुष्टि नहीं की है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के लिए लीक्स का सिलसिला जारी है। OnePlus ने अभी तक नॉर्ड-सीरीज़ के इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। लेकिन, हैंडसेट को कथित तौर पर टेलीकम्यूनिकेशन एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरटी (TDRA) और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) से सर्टिफिकेशन मिला है। इससे संकेत मिलता है कि यह फोन जल्द ही भारत और आसपास के मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले आए लीक में OnePlus Nord CE 2 Lite में 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी होने की बात कही गई थी। कहा जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 20 हजार रुपये से शुरू हो सकती है। 

टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के कथित TDRA और BIS लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट्स ट्विटर पर शेयर किए हैं। जिसके अनुसार, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G मॉडल नंबर CPH2409 के साथ आता है। इसे TDRA से अप्रूवल मिला है। BIS लिस्टिंग में भी वही मॉडल नंबर CPH2401 दिया गया है।
Advertisement

हाल ही में वनप्लस नोर्ड सीई 2 लाइट गीकबेंच लिस्टिंग में मॉडल नंबर GN2200 के साथ देखा गया था। इसमें इसका सिंगल कोर स्कोर 678 प्वॉइंट्स का था और मल्टी कोर स्कोर 1,932 प्वॉइंट्स का था। लिस्टिंग में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने की बात कही गई थी जो या तो स्नैपड्रैगन 480+ या स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट हो सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus Nord CE 2 Lite में 6GB रैम हो सकती है और यह Android 11 के साथ आ सकता है। 

OnePlus Nord CE 2 Lite को यूएस फेडरल कम्युनिकेशन्स कमिशन (FCC), Camerafv5, UL (Demko) के साथ-साथ TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट सहित कई सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग वेबसाइटों पर भी देखा गया था। जिसमें इसके मेन स्पेसिफिकेशन भी सुझाए गए हैं। इनके अनुसार, OnePlus Nord CE 2 Lite में 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह 64 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ आ सकता है। हैंडसेट में 5G, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डुअल-बैंड वाई-फाई का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

लीक हुए रेंडर्स में OnePlus Nord CE 2 लाइट में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन भी बताया गया है। इसमें 6.59 इंच की फुल एचडी फ्ल्यूइड स्क्रीन और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.