OnePlus Nord Buds 3 आए BIS सर्टिफिकेशन पर नजर! जानें डिटेल्स

OnePlus Buds का नया मॉडल भारत की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 फरवरी 2024 14:12 IST
ख़ास बातें
  • नया मॉडल भारत की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है।
  • मॉडल नम्बर E512A मेंशन किया गया है।
  • ये OnePlus Nord Buds 3 के रूप में लॉन्च हो सकते हैं।

OnePlus Nord Buds 3 को OnePlus Nord Buds 2 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने हाल ही में OnePlus Buds 3 को भारत में लॉन्च किया था। अब भारत की सर्टिफिकेशन साइट पर नए OnePlus Buds को स्पॉट किया गया है। इसके साथ ही कंपनी के इन वियरेबल्स को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये OnePlus Nord Buds 3 हो सकते हैं। OnePlus Buds 3 में 10 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। ये IP55 रेटिंग के साथ आते हैं। आइए जानते हैं नए OnePlus Buds के बारे में क्या जानकारी निकल कर आई है। 

OnePlus Buds का नया मॉडल भारत की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। BIS (Bureau of Indian Standards) पर ये बड्स स्पॉट किए गए हैं। 91मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, यहां पर इनका मॉडल नम्बर E512A मेंशन किया गया है। इसके मॉडल नम्बर से जांच कर देखें तो Nord Buds 2R का मॉडल नम्बर E510A था। जबकि Nord Buds 2 का मॉडल नम्बर E508A था। कहा जा सकता है कि ये OnePlus Nord Buds 3 के रूप में लॉन्च हो सकते हैं। 
Advertisement

OnePlus Buds 3 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इनमें डुअल ड्राइवर मिलते हैं जो कि 10.4mm वूफर और 6mm ट्विटर के साथ आते हैं। लेफ्ट और राइट, दोनों ही ईयरफोन्स में 3 माइक्रोफोन दिए गए हैं जिनमें -38dB की सेंसिटिविटी है। इनमें 49dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन मिल जाता है। मीडिया और कॉल मैनेज करने के लिए इनमें टच कंट्रोल दिया गया है। वॉल्यूम कंट्रोल के लिए आप ऊपर और नीचे स्वाइप कर सकते हैं। 

बैटरी की बात करें तो इनमें 6.5 घंटे का प्लेबैक टाइम दिया गया है, जो कि ANC मोड के साथ आता है। चार्जिंग केस के साथ मिलाकर ये 28 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। बिना ANC के इस्तेमाल करते हैं तो सिंगल चार्ज में ये 10 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं, और चार्जिंग केस के साथ मिलाकर 44 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं। प्रत्येक ईयरफोन में 58mAh बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 520mAh बैटरी है। कंपनी का कहना है कि 10 मिनट के चार्ज में ये 7 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इन्हें IP55 रेट किया गया है। 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit
  • IP55 dust and water resistance
  • Good battery life
  • LHDC codec support
  • Excellent companion app
  • Accurate slide touch controls
  • Bad
  • Slightly bass-heavy sound
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Blue

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, comfortable fit
  • Active noise cancellation
  • Convenient, customisable controls
  • Fun, reasonably detailed sound
  • Good battery life, fast charging
  • Bad
  • No app support on iOS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.