OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री

OnePlus Turbo 6 में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मार्च 2026 10:50 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस के अंदर 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आ सकता है
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है

OnePlus Nord 6 अप्रैल में लॉन्च होने की संभावना है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 6 को कंपनी सीरीज के पुराने मॉडल OnePlus Nord 5 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च करेगी। जल्द ही फोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। OnePlus Nord 6 इन दिनों काफी चर्चा में आ चुका है। लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशंस कई बार सामने आए हैं। कई सर्टिफिकेशंस में यह स्पॉट हो चुका है। अफवाहों की मानें तो फोन में 9000mAh तक बैटरी देखने को मिल सकती है। अब OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट को लेकर बड़ा दावा किया गया है। आइए जानते हैं कब और किन फीचर्स के साथ आ सकता है OnePlus Nord 6 अपकमिंग फोन। 

OnePlus Nord 6 Launch Date

OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। OnePlus Nord 6 अप्रैल में लॉन्च होने की संभावना है। टिप्स्टर योगेश बरार ने खुलासा किया है कि कंपनी फोन को अगले महीने मार्केट में ला सकती है। इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर भी बड़ी बात कही गई है। OnePlus Nord 6 फोन OnePlus Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। फोन के जल्द ही ग्लोबल लॉन्च की बात कही गई है। 

OnePlus Nord 6 Specifications (Expected)

OnePlus Turbo 6 के जैसा होने की स्थिति में फोन के अंदर समान स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। मसलन, OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का AMOLED पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट आ सकता है। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आ सकता है। लीक्स के अनुसार इस फोन के अंदर 26% ज्यादा परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। 

OnePlus Nord 6 में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। डिवाइस के अंदर 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि टिप्स्टर ने कहा है कि फोन की कीमत बढ़ सकती है। इसका संबंध ग्लोबल लेवल मैमोरी चिप शॉर्टेज से भी हो सकता है। जिसके चलते कई कंपनियां नए स्मार्टफोन्स को महंगे दाम पर लॉन्च करती दिख रही हैं। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

9000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2,772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.