OnePlus Nord 6 आज हो रहा लॉन्च, 9000mAh बैटरी के साथ दमदार कैमरा, जानें सबकुछ

OnePlus आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2026 08:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 6 में 1.5K AMOLED सनबर्स्ट एचडीआर फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी।
  • OnePlus Nord 6 में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • OnePlus Nord 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

OnePlus Nord 6 में 1.5K AMOLED सनबर्स्ट एचडीआर फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च करने जा रहा है। अब तक इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स का खुलासा हो चुका है, जिससे पता चला है कि यह फोन कैसा होगा। वनप्लस की आधिकारिक साइट और अमेजन पर माइक्रोसाइट से भी आगामी वनप्लस फोन की कई खूबियों के बारे में पता चला है। यहां हम आपको OnePlus Nord 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर लॉन्च समय के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Nord 6 आज होगा लॉन्च

Advertisement

OnePlus आज भारतीय बाजार में 7 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे OnePlus Nord 6 को लॉन्च करने जा रहा है। इच्छुक ग्राहक OnePlus के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव इवेंट देख सकते हैं। इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में वनप्लस की वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 9 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह फोन फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा। 

OnePlus Nord 6 Price (Expected)

कीमत की बात की जाए तो भारत में OnePlus Nord 6 की कीमत 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच होगी।

Advertisement

OnePlus Nord 6 Specifications (Expected)

OnePlus Nord 6 में 1.5K AMOLED सनबर्स्ट एचडीआर फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3,840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट होगा। टचस्क्रीन में एक्वा टच 2.0 होगा, जिससे यूजर्स गीली उंगलियों से भी फोन का उपयोग कर पाएंगे। Nord 6 में क्वालकॉम ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 835 जीपीयू दिया जाएगा। इस फोन में 12GB तक एलपीडीडीआर5x रैम और 256 GB तक यूएफएस 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 80W फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। 

Nord 6 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 2x जूम ड्यूल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और मल्टी-फोकस सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी लिटिया प्राइमरी कैमरा होगा। प्राइमरी कैमरे के साथ 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा। वहीं Nord 6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का मल्टी-फोकस फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन प्राइमरी रियर कैमरे से 4K/60 fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर पाएगा। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस होगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.