Amazon Great Indian Festival Sale 2026 चल रही है और अगर आप OnePlus Nord 6 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।
OnePlus Nord 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Photo Credit: OnePlus
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 चल रही है और अगर आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम OnePlus Nord 6 की बात कर रहे हैं, जिस पर ई-कॉमर्स साइट पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो रही है। आइए OnePlus Nord 6 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Nord 6 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹44,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी एमआरपी ₹52,999 है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1,000 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹43,999 हो जाएगी।
OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स ब्राइटनेस है।
Nord 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है।
Nord 6 के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Nord 6 में 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी में 5जी, ब्लूटूथ 6, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी