OnePlus Nord 5 में मिलेगी 6550mAh की बड़ी बैटरी, जल्द होगा लॉन्च!

OnePlus Nord 5 के इस सर्टिफिकेशन में 80W फास्ट चार्जिंग की बात कही गई है, जबकि पहले लीक में 100W सपोर्ट का दावा किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मई 2025 19:19 IST
ख़ास बातें
  • Nord 5 में 6,650mAh की बैटरी मिल सकती है
  • सर्टिफिकेशन में 80W फास्ट चार्जिंग की बात कही गई है
  • हालिया लीक्स में 7,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग की डिटेल्स मिली थीं

OnePlus Nord 4 (ऊपर तस्वीर में) Snapdragon 7+ Gen 3 SoC के साथ लॉन्च किया गया था

OnePlus जल्द ही अपनी Nord सीरीज में नया फोन लॉन्च करने वाली है और इससे पहले ही OnePlus Nord 5 को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिल गया है। इस लिस्टिंग से फोन की बैटरी डिटेल्स सामने आई हैं, जो इसे मौजूदा Nord 4 से बेहतर बनाती दिखाती हैं। सर्टिफिकेशन में सामने आया है कि Nord 5 में 6,650mAh की बैटरी होगी, जो पिछली पीढ़ी के मुकाबले बड़ा अपग्रेड है। OnePlus Nord 4 में 5,500mAh बैटरी दी गई थी।

91Mobiles द्वारा स्पॉट किए गए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में चार्जिंग आउटपुट की जानकारी भी शामिल है। हालांकि, यहां थोड़ी उलझन जरूर है। सर्टिफिकेशन में 80W फास्ट चार्जिंग की बात कही गई है, जबकि पहले लीक में 100W सपोर्ट का दावा किया गया था। फोन को CPH2079 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है और इसे Nord 5 माना जा रहा है, हालांकि नाम की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

हालिया लीक्स के मुताबिक, OnePlus Nord 5 में चीन में लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 5 Racing Edition का ग्लोबल वर्जन हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो अपकमिंग Nord स्मार्टफोन में 6.77 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इसके Dimensity 9400e चिपसेट से लैस होने की संभावना होगी। कैमरा सेक्शन में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद की जा रही है। 

अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन का मिडिल फ्रेम प्लास्टिक का होगा और ग्लोबल और चीन वर्जन में लुक के मामले में डिजाइन में कुछ छोटे बदलाव।

इससे पहले Nord CE 5 को भी BIS और TDRA सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जिससे यह साफ है कि कंपनी एक साथ कई मिड-रेंज फोन्स पर काम कर रही है। वहीं OnePlus 13s भी BIS पर दिख चुका है, जो भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। इन सभी गतिविधियों से संकेत मिलता है कि OnePlus आने वाले हफ्तों में अपनी लाइनअप को तेजी से अपडेट करने वाली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10100mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Honor ने लॉन्च किया MagicPad 3 Pro 12.3 टैबलेट, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.