OnePlus Nord 5 होगा 7000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च! कीमत भी हुई लीक

OnePlus Nord 5 में 7,000mAh बैटरी मिल सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मई 2025 19:16 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 5 के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है
  • 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 1.5K फ्लैट OLED पैनल से लैस हो सकता है फोन
  • फोन में Dimensity 9400e चिपसेट होने की बात कही गई है
OnePlus Nord 5 को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई है और कंपनी ने अभी इसपर अभी तक चुप्पी साधी हुई है। अब, एक टिप्सटर ने इसके स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ प्राइस को भी लीक किया है। बताया जा रहा है कि अपकमिंग Nord सीरीज फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा। लीक हुई कीमत को देखते हुए लगता है कि कंपनी इस Samsung, Motorola के साथ-साथ अपने सिस्टर ब्रांड के कई मिड-रेंज मॉडल्स से टक्कर देने के लिए मैदान में उतार रही है।

X पर एक यूजर Debayan Roy (@Gadgetsdata) ने OnePlus Nord 5 के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। दावा किया गया है कि अपकमिंग OnePlus स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 1.5K फ्लैट OLED पैनल से लैस होगा। हालांकि, स्क्रीन साइज की जानकारी नहीं दी गई है। फोन में Dimensity 9400e चिपसेट होने की बात कही गई है।
Advertisement

OnePlus Nord 5 में 7,000mAh बैटरी मिल सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। लीक आगे बताता है कि इसमें 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन कैमरा OIS सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, फ्रंट में 16-मेगापिक्सल शूटर मिल सकता है।

फोन IR ब्लास्टर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्पीकर्स से लैस हो सकता है। इसमें ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम मिलने की बात कही गई है।
Advertisement

टिप्सटर का दावा है कि इसकी कीमत 30,000 रुपये के आसपास होगी। हालांकि, कॉन्फिगरेशन की जानकारी को पर्दे के पीछे रखा गया है। 
Advertisement

OnePlus Nord 5 के अलावा, पिछले कुछ दिनों से OnePlus Nord CE 5 भी लीक्स में बना हुआ है। हाल ही में इसे TDRA सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था। माना जा रहा है कि स्मार्टफोन 7,100mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा, जो OnePlus Nord CE 4 की तुलना में काफी बड़ी क्षमता होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.