OnePlus Nord 5 Launched in India: इसमें है 6800mAh बैटरी, 12GB रैम और धांसू प्रोसेसर, जानें कीमत

OnePlus Nord 5 Launched in India: OnePlus Nord 5 के बेस मॉडल की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 14:32 IST
ख़ास बातें
  • Nord 5 में है Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और 6800mAh की बड़ी बैटरी
  • 50MP सेल्फी कैमरा और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ नया Nord 5
  • 31,999 रुपये से शुरू, इसमें मिलेगा Plus Key बटन और AI फीचर्स का बड़ा सूट

OnePlus Nord 5 Launched in India: तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा नया वनप्लस फोन

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 5 Launched in India: OnePlus Nord 5 को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन OnePlus Nord 4 का सक्सेसर है और इसमें कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं। स्मार्टफोन 4nm प्रोसेस पर बने Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। वहीं, फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाले AMOLED डिस्प्ले से लैस आता है। इसमें 6,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चलिए आपको इसकी कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

OnePlus Nord 5 price in India, availability

OnePlus Nord 5 को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। बेस मॉडल की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। इसे Dry Ice, Marble Sands, Phantom Grey कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

स्मार्टफोन 9 जुलाई दोपहर 12 बजे से OnePlus इंडिया ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स, Amazon और अन्य पार्टनर स्टोर्स पर बेचा जएगा। कंपनी के अनुसार, जो ग्राहक पात्र बैंक कार्ड का यूज करके स्मार्टफोन खरीदते हैं, वे 2,000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।
 

OnePlus Nord 5 specifications

OnePlus Nord 5 Android 15 बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है। इसमें OnePlus AI फीचर्स जैसे Plus Mind, AI VoiceScribe, AI Call Assistant और AI Translation दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि फोन को 4 साल के Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। OnePlus Nord 5 में 6.83-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मौजूद है। स्क्रीन को Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिला है। 

फोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसे 8GB और 12GB LPDDR5x RAM के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज के लिए UFS 3.1 बेस्ड 256GB और 512GB ऑप्शन मिलते हैं।

Nord 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। सेटअप में एक 8MP अल्ट्रावाइड लेंस भी है। 50MP Samsung ISOCELL JN5 सेल्फी शूटर शामिल है, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Advertisement

OnePlus Nord 5 में 6,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, फोन एक बार चार्ज होने पर 1.5 दिन तक चल सकता है। इस बार Plus Key (कस्टमाइजेबल बटन) को जोड़ा गया है। फोन में IR ब्लास्टर और स्टीरियो स्पीकर भी है। वहीं, सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। OnePlus Nord 5 का माप 163.4 x 77 x 8.1 mm और वजन 211 ग्राम है।
 

OnePlus Nord 5 की शुरुआती कीमत क्या है?

इसका बेस मॉडल 31,999 रुपये में आता है जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है।

क्या Nord 5 में 5G सपोर्ट है?

हां, OnePlus Nord 5 पूरी तरह 5G सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord 5 में कौन-सा प्रोसेसर दिया गया है?

फोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलता है जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है।

OnePlus Nord 5 में कितने कैमरे हैं?

OnePlus Nord 5 के रियर में 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है और फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया दिया है।

क्या OnePlus Nord 5 में अलर्ट स्लाइडर है?

नहीं, OnePlus ने अलर्ट स्लाइडर हटाकर नया Plus Key बटन दिया है।

OnePlus Nord 5 की बैटरी कितनी है?

OnePlus Nord 5 में 6800mAh बैटरी है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

क्या OnePlus Nord 5 में वायरलेस चार्जिंग है?

नहीं, Nord 5 में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया गया है।

क्या OnePlus Nord 5 में Android 15 मिलता है?

हां, OnePlus Nord 5 फोन OxygenOS 15 पर चलता है जो Android 15 पर आधारित है।

OnePlus Nord 5 में कितने साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा?

OnePlus Nord 5 को 4 साल के Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

OnePlus Nord 5 के क्या कलर ऑप्शन हैं?

OnePlus Nord 5 Dry Ice, Marble Sands और Phantom Grey तीन कलर वेरिएंट्स उपलब्ध हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो की लेटेस्ट खबरें hindi.gadgets 360 पर और हमारे CES 2026 पेज पर देखें

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 37 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 5G, Amazon पर सबसे बड़ी छूट!
  2. Jio Festive Offer: Jio का सबसे सस्ता प्लान आया! 36 दिनों तक 72 GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free AI, JioHotstar ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Festive Offer: Jio का सबसे सस्ता प्लान आया! 36 दिनों तक 72 GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free AI, JioHotstar जैसे बेनिफिट
  2. पावरबैंक जैसा फोन Honor X80 सस्ते में होगा लॉन्च! कीमत, फीचर्स लीक
  3. Realme Neo 8 लॉन्च होगा 24GB रैम, 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ! यहां हुआ खुलासा
  4. 3 एस्टरॉयड आज होंगे पृथ्वी के करीब! NASA ने बताया कितना है खतरा
  5. 37 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 5G, Amazon पर सबसे बड़ी छूट!
  6. CES 2026: Dell ने 18 इंच बड़े, OLED डिस्प्ले, 240Hz Alienware गेमिंग लैपटॉप किए लॉन्च, जानें खास फीचर्स
  7. 1.75 करोड़ Instagram यूजर्स का डेटा लीक! साइबर अटैक से ऐसे करें बचाव
  8. Latest OTT Release This Week: दे दे प्यार दे-2, हनीमून से हत्या, अखंड-2 जैसी रोचक फिल्में इस हफ्ते OTT पर रिलीज
  9. Realme Neo 8 में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. CES 2026: मुंह में डालें लॉलीपॉप, बजेगा गाना! ऑडियो टेक्नोलॉजी का सबसे अनोखा नूमना
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.