OnePlus Nord 4 स्‍मार्टफोन दिखा गीकबेंच पर, 8GB रैम के साथ 16 जुलाई को लॉन्चिंग

OnePlus Nord 4 ने सिंगल स्‍कोर में 1866 पॉइंट स्‍कोर किए, जबकि मल्‍टी कोर टेस्‍ट में फोन को 4216 पॉइंट्स हासिल हुए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 16:24 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 4 स्‍मार्टफोन गीकबेंच पर हुआ स्‍पॉट
  • 16 जुलाई को लॉन्‍च करेगी कंपनी नए प्रोडक्‍ट्स
  • OnePlus Pad 2 टैबलेट भी उसी दिन किया जाएगा पेश

फोन में 8 जीबी रैम दी जाएगी और यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करेगी।

OnePlus Summer Launch : वनप्‍लस का समर लॉन्‍च इवेंट 16 जुलाई को होने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी OnePlus Nord 4 फोन को ग्‍लोबली पेश करेगी। काफी दिनों से इस फोन की चर्चाएं हैं और लीक्‍स के जरिए नॉर्ड 4 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स सामने आए हैं। अब यह डिवाइस बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखी गई है। टिप्‍सटर संजू चौधरी का दावा है कि मॉडल नंबर CPH2661 के साथ नजर आया यह मॉडल फोन का इंडियन वेरिएंट है। 

रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Nord 4 ने सिंगल स्‍कोर में 1866 पॉइंट स्‍कोर किए, जबकि मल्‍टी कोर टेस्‍ट में फोन को 4216 पॉइंट्स हासिल हुए। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में ऑक्‍टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। कन्‍फर्म हुआ है कि यह क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7 प्‍लस जेन 3 प्रोसेसर होगा। 

गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि फोन में 8 जीबी रैम दी जाएगी और यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करेगी। नॉर्ड 4 फोन का डिजाइन पहले भी सामने आया है। यह फ्लैट फ्रेम और डुअल-टोन फ‍िनिश में आएगा। स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- ग्रीन, सिल्वर और ब्लैक में उपलब्ध होगा। सिल्वर वेरिएंट में शाइनी पार्ट के नीचे डायगनोल स्ट्रिप्स हैं। ब्रांड ने पहले ही अनुमान दिया है कि स्मार्टफोन में मेटल यूनिबॉडी होगी। Nord 4 5G के फ्रंट में सेंट्रल-एलाइंग्ड पंच-होल कटआउट डिस्प्ले होगा। 

OnePlus Pad 2 टैबलेट भी इस इवेंट में लॉन्च होने वाला है। इसमें OnePlus Pad Pro जैसे ही स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। यह 12.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है। टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से पैक हो सकता है। टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 9500mAh की बैटरी होगी, 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.