2 हजार रुपये में मिल रहा 34 हजार वाला OnePlus Nord 3 5G, Amazon पर एक्सचेंज ऑफर का कमाल

OnePlus Nord 3 5G में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और एचडीआर10+ का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2023 14:12 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 3 5G में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord 3 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus Nord 3 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Nord 3 5G में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने भारतीय बाजार हाल ही में OnePlus Nord 3 5G लॉन्च किया था। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो हम आपको इस सस्ते में खरीदने का तरीका बता रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर यह 5जी स्मार्टफोन महज 2 हजार रुपये में मिल रहा है। आइए OnePlus Nord 3 5G को 2 हजार रुपये में खरीदने की ट्रिक के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Nord 3 5G की कीमत


OnePlus Nord 3 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 33,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर में OneCard क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
Advertisement

एक्सचेंज ऑफर
एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 32,000 रुपये की छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,999 रुपये हो जाएगी। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Advertisement
OnePlus Nord 3 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Nord 3 5G में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट और एचडीआर10+ का सपोर्ट करती है। वनप्लस ने कहा है कि इसके डिस्‍प्‍ले में नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो के लिए एचडीआर10+ का सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड ऑक्सीजनओएस 13 पर चलता है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर दिया गया है।

वनप्लस नॉर्ड 3 5जी के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के लिए इस फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है।   
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.