OnePlus Nord 3 5G की लाइव इमेज लीक! 5000mAh बैटरी, 16GB रैम, Dimensity 9000 चिप के साथ होगा लॉन्च!

OnePlus Nord 3 फोन Android 13 पर बेस्‍ड ऑक्सीजन OS 13 की स्किन के साथ आ सकता है।

OnePlus Nord 3 5G की लाइव इमेज लीक! 5000mAh बैटरी, 16GB रैम, Dimensity 9000 चिप के साथ होगा लॉन्च!

Photo Credit: Twitter/ MlgmXyysd

OnePlus Nord 3 फोन Android 13 पर बेस्‍ड ऑक्सीजन OS 13 की स्किन के साथ आ सकता है।

ख़ास बातें
  • फोन का कोडनेम Vitamin बताया गया है।
  • डिवाइस में 5000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • OnePlus Nord 3 फोन Android 13 पर बेस्‍ड ऑक्सीजन OS 13 के साथ आ सकता है।
विज्ञापन
OnePlus Nord 3 5G चाइनीज स्मार्टफोन मेकर की ओर से अगला मोबाइल डिवाइस बताया जा रहा है। यह फोन पिछले कई दिनों से चर्चा  में बना हुआ है। कंपनी की पॉपुलर नॉर्ड सीरीज में यह Nord 2 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट में फोन की लाइव इमेज सामने आई हैं। साथ ही इसके कई महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन भी पता चले हैं। आइए आपको बताते हैं पूरी जानकारी। 

OnePlus Nord 3 5G फोन को लेकर पिछले कई हफ्तों से लीक सामने आ रहे हैं। फोन का कोडनेम Vitamin बताया गया है। इसके यूरोप और भारतीय मॉडल नम्बर भी रिपोर्ट्स में सामने आ चुके हैं। यूरोपियन मार्केट के लिए इसका मॉडल नम्बर CPH2493 बताया गया है। जबकि भारतीय मार्केट के लिए इसका मॉडल नम्बर CPH2491 बताया गया है। अब जो लाइव इमेज सामने आई हैं, वे यूरोपियन मॉडल की बताई गई हैं। चीन के एक टिप्स्टर MlgmXyysd (@realMlgmXyysd) ने इसके लाइव फोटो Twitter पर शेयर किए हैं। 

टिप्स्टर ने यहां OnePlus Nord 3 के स्पेसिफिकेशन भी लिस्ट किए हैं। जिसके मुताबिक इसमें 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। इसका रिजॉल्यूशन 2772 x 1240 पिक्सल बताया गया है। साथ ही यह Dimensity 9000 प्रोसेसर से लैस होगा। डिवाइस में 5000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में 16GB रैम और 12 जीबी वर्चुअल रैम देखने को मिल सकती है। ऑनबोर्ड यह 256 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। 

OnePlus Nord 3 फोन Android 13 पर बेस्‍ड ऑक्सीजन OS 13 की स्किन के साथ आ सकता है। इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन देखें, जो अभी तक सामने आए हैं, तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का एक और कैमरा बैक साइड में दिया जा सकता है यानी यह ट्रिपल रियर कैमरा फोन होगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो पंच होल के अंदर होगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फोन में आईआर सेंसर और अलर्ट स्लाइडर भी दिया जा सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »