50MP कैमरे वाला OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन 24 जुलाई को होगा लॉन्च!

टिप्सटर मुकुल शर्मा के ट्वीट के अनुसार, OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन जुलाई के आखिरी 10 दिनों के अंदर लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें संभावना है कि यह लॉन्च तारीख 24 जुलाई हो सकती है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 6 जुलाई 2021 11:56 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2 में मिलेगी 8 जीबी रैम
  • वनप्लस नॉर्ड 2 की बैटरी 4,500mAh की हो सकती है
  • जुलाई के अंत में लॉन्च हो सकता है फोन

OnePlus Nord 2 फोन में मिल सकता है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख कथित रूप से लीक हो गई है। एक टिप्सटर का दावा है कि यह फोन ग्लोबली 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, यह स्मार्टफोन पिछले काफी समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और इसके डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी ऑनलाइन सामने आती रहती हैं। कहा जा रहा है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा और यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा कुछ समय पहले आई AI Benchmark लिस्टिंग से संकेत मिला था कि इस फोन में 8 जीबी रैम मौजूद होगी और यह Android 11 पर काम करेगा।

टिप्सटर मुकुल शर्मा के ट्वीट के अनुसार, OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन जुलाई के आखिरी 10 दिनों के अंदर लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें संभावना है कि यह लॉन्च तारीख 24 जुलाई हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यह फोन भारत में लॉन्च होगा या किसी अन्य जगह या ग्लोबली। आपको बता दें, पुरानी रिपोर्ट में भी वनप्लस स्मार्टफोन लॉन्च के लिए जुलाई महीने की जानकारी सामने आई थी।
 

OnePlus Nord 2 specifications

फिलहाल, वनप्लस ने इस फोन से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन वनप्लस नॉर्ड 2 कई बार ऑनलाइन लीक हो चुका है। पहले सामने आ चुकी लीक के अनुसार OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz बताया गया है। इस फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कुछ समय पहले आई AI Benchmark लिस्टिंग में कहा गया था कि इस फोन में 8 जीबी रैम देखने को मिल सकती है।

कैमरा की बात करें तो OnePlus Nord 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरा और देखने को मिल सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • Bad
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord 2, OnePlus Nord 2 Specifications, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.