OnePlus N6 में मिलेगी 8,000 mAh की बैटरी, भारत में इस महीने होगा लॉन्च

OnePlus N6 में 8,000 mAh की बैटरी होगी। यह स्मार्टफोन्स के 25,000 रुपये से कम के सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी होने का दावा किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जून 2026 17:37 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus N6 में 8,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है
  • OnePlus N6 को ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट रियर पैनल होगा

Photo Credit: OnePlus

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus जल्द ही भारत में अफोर्डेबल सेगमेंट में एक स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। OnePlus N सीरीज के स्मार्टफोन्स के प्राइसेज OnePlus Nord सीरीज से कम होंगे। आगामी सीरीज की शुरुआत OnePlus N6 से की जाएगी। भारत में यह स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च किया जाएगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में OnePlus ने बताया है कि OnePlus N6 में 8,000 mAh की बैटरी होगी। यह स्मार्टफोन्स के 25,000 रुपये से कम के सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी होने का दावा किया गया है। भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए OnePlus Nord CE 6 में भी समान कैपेसिटी की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस 29,999 रुपये का है। 

Advertisement

भारत में OnePlus N6 को 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। OnePlus N6 को ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट रियर पैनल होगा। इसमें रियर पैनल के ऊपर से कैमरा मॉड्यूल निकल रहा है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। हाल ही में OnePlus Nord CE6 Lite को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के 6GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 22,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये का है। 
 
OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट और  ARM Mali-G615 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की  रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Omnivision OV50D40 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा है। इस महीने की शुरुआत में चीन में OnePlus Turbo 6X सीरीज को पेश किया गया है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा OnePlus Turbo 6X Pro शामिल है। OnePlus Turbo 6X में 7000mAh बैटरी दी गई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.