OnePuls की 1 केबल फोन और वॉच दोनों को करेगी चार्ज!

OnePlus 2-in-1 SUPERVOOC Cable की USB-A साइड को एक स्टैंडर्ड पावर सोर्स से जोड़ा जा सकता है, जिससे ड्यूल चार्जिंग के दौरान भी पावर स्टेबिलिटी बनी रहे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 12:01 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने लॉन्च की यूनिक केबल जो फोन और वॉच को एक साथ चार्ज कर सकती है
  • फोन को मिलेगा 80W तक का फास्ट चार्ज और वॉच को 10W मैग्नेटिक चार्जिंग
  • केबल की कीमत $29.99 (करीब 2,500 रुपये), फिलहाल अमेरिका में उपलब्ध

OnePlus ने इस नई केबल को अमेरिका में $29.99 में लॉन्च किया है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने अपनी चार्जिंग एक्सेसरी लाइनअप को अपग्रेड करते हुए एक नया 2-in-1 SUPERVOOC Cable लॉन्च किया है। यह केबल खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन की गई है जो अपने स्मार्टफोन और OnePlus स्मार्टवॉच को एक ही केबल से चार्ज करना चाहते हैं। इस 1.2 मीटर लंबी केबल के जरिए कंपनी ने ड्यूल डिवाइस चार्जिंग का सॉल्यूशन पेश किया है, जहां एक तरफ USB-C पोर्ट फोन को सपोर्ट करता है, वहीं दूसरी तरफ मैग्नेटिक POGO पिन OnePlus वॉच के लिए बनाया गया है। फोन के साथ इसका चार्जिंग आउटपुट 80W तक बताया गया है, जबकि दोनों डिवाइसेज को एक साथ चार्ज करने पर यह फोन को 67W और वॉच को 10W तक पावर देता है।

OnePlus ने इस नई केबल को अमेरिका में $29.99 में लॉन्च किया है, जो भारतीय करेंसी में करीब 2,500 रुपये होते हैं। यह केबल कंपनी के अमेरिकी ऑफिशियल चैनल्स पर उपलब्ध कराई गई है। इसका कलर OnePlus का सिग्नेचर लुक बनाए रखने के लिए ब्राइट रेड और व्हाइट रखा गया है।
Advertisement

OnePlus 2-in-1 SUPERVOOC Cable की USB-A साइड को एक स्टैंडर्ड पावर सोर्स से जोड़ा जा सकता है, जिससे ड्यूल चार्जिंग के दौरान भी पावर स्टेबिलिटी बनी रहे। इसके दोनों आउटपुट - USB-C और POGO पिन डेडिकेटेड पावर सप्लाई के साथ आते हैं। वॉच कनेक्टर में दो गोल्ड चार्जिंग पिन हैं जो मैग्नेट के जरिए वॉच के बैक से अटैच हो जाते हैं और चार्जिंग के लिए अलग से कोई डॉक या स्टैंड ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

OnePlus ने केबल के अंदर E-marker स्मार्ट चिप का इस्तेमाल किया है, जो चार्जिंग के दौरान ओवरलोडिंग से बचाव करता है और डिवाइस को स्टेबल पावर डिलीवरी देता है। कंपनी के मुताबिक, इस चिप की वजह से केबल लंबे समय तक परफॉर्मेंस में गिरावट के बिना यूज की जा सकती है। चार्जिंग की सेफ्टी बढ़ाने के लिए इसमें थिक प्योर कॉपर कोर का भी यूज किया गया है।
Advertisement

जो यूजर OnePlus स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच दोनों का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह एक कंविनिएंट एक्सेसरी बन सकती है, खासकर ट्रैवलिंग के दौरान जब चार्जर कम कैरी करना बेहतर होता है।
Advertisement
 

OnePlus की यह नई केबल क्या है?

यह एक 2-in-1 SUPERVOOC केबल है, जिससे एक ही समय पर OnePlus स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच चार्ज की जा सकती है।

OnePlus 2-in-1 SUPERVOOC Cable की कीमत कितनी है?

OnePlus 2-in-1 SUPERVOOC Cable की कीमत $29.99 (लगभग 2,500 रुपये) रखी गई है और यह OnePlus के ऑफिशियल चैनल्स पर उपलब्ध है।

क्या OnePlus 2-in-1 SUPERVOOC Cable से दो डिवाइस एक साथ चार्ज होंगे?

हां, OnePlus 2-in-1 SUPERVOOC Cable से फोन को 67W और वॉच को 10W पावर एक साथ मिलती है। अगर सिर्फ फोन चार्ज करें तो 80W तक की स्पीड मिलती है।

OnePlus 2-in-1 SUPERVOOC Cable किन डिवाइसेज के साथ काम करेगी?

OnePlus 2-in-1 SUPERVOOC Cable सिर्फ OnePlus के चुनिंदा स्मार्टफोन्स और स्मार्टवॉच मॉडल्स के साथ कम्पैटिबल है। अन्य ब्रांड्स की डिवाइसेज को सपोर्ट नहीं करती।

क्या OnePlus 2-in-1 SUPERVOOC Cable में ओवरलोड प्रोटेक्शन है?

हां, कंपनी के मुताबिक OnePlus 2-in-1 SUPERVOOC Cable में E-marker स्मार्ट चिप लगी है जो ओवरलोडिंग से बचाती है और स्टेबल पावर डिलीवरी सुनिश्चित करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.