OnePlus Open 2 नहीं होगा 2025 में लॉन्च, कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट

OnePlus Open यूजर्स को पहले की तरह अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 फरवरी 2025 10:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Open 2 का लॉन्च कंपनी ने 2025 के लिए टाल दिया है।
  • कंपनी ने कहा कि वह इस साल कोई भी फोल्डेबल फोन रिलीज नहीं करेगी।
  • वनप्लस ने हालांकि साफ कर दिया है कि वह फोल्डेबल फोन बनाती रहेगी।

इससे पहले कंपनी ने OnePlus Open को 2023 में लॉन्च किया था जो कि काफी पसंद भी किया गया था।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Open 2 के लॉन्च का इंतजार कर रहे OnePlus फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर है। कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वह OnePlus Open 2 को 2025 के अंदर नहीं लॉन्च करेगी। इससे फोन को लेकर आ रहे लीक्स और अफवाहों पर जैसे ब्रांड ने विराम सा लगा दिया है। पिछले काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी OnePlus Open 2 को जल्द ही मार्केट में पेश करेगी करेंगी इससे पहले कंपनी ने OnePlus Open को 2023 में लॉन्च किया था जो कि काफी पसंद भी किया गया था। OnePlus Open 2 को लेकर क्या है कंपनी का प्लान, आइए जानने की कोशिश करते हैं। 

OnePlus Open 2 का लॉन्च कंपनी ने 2025 के लिए टाल दिया है। कंपनी इस फोल्डेबल फोन को अभी मार्केट में नहीं उतारने की बात कह रही है। वहीं दूसरी तरफ Oppo Find N5 को लेकर भी अफवाहें आ रही थीं कि यह ग्लोबल लेवल पर OnePlus Open 2 के रूप में लॉन्च होगा। अब इन अटकलों पर भी वनप्लस ने विराम लगा दिया है। कंपनी ने एक कम्युनिटी फोरम पोस्ट में कहा कि वह इस साल कोई भी फोल्डेबल फोन रिलीज नहीं करेगी। 

Oppo अपने अगले फोल्डेबल Oppo Find N5 को घोषित कर चुकी है। बता दें कि इससे पहले आए Oppo Find N3 को ग्लोबल लेवल पर OnePlus Open बनाकर पेश किया गया था। इसी आधार पर कहा जा रहा था कि Oppo Find N5 भी ग्लोबल लेवल पर OnePlus Open 2 के रूप में लॉन्च होगा। लेकिन अभी ऐसा नहीं होने जा रहा है। 

वनप्लस ने हालांकि साफ कर दिया है कि वह फोल्डेबल फोन बनाती रहेगी। सेग्मेंट से जाने का उसका अभी कोई इरादा नहीं है। ब्रांड ने कहा है कि वह अपने फोल्डेबल्स में नए मटिरियल का इस्तेमाल करेगी और पहले से ज्यादा बेहतर इंजीनियरिंग इनमें लेकर आएगी। कंपनी ने कहा है कि वर्तमान के OnePlus Open फोन धारक निश्चिंत रहें। यूजर्स को कंपनी की ओर से फोल्डेबल के लिए लगातार सपोर्ट मिलता रहेगा। फोन में रेगुलर अपडेट्स आते रहेंगे, सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे, और आफ्टर सेल सर्विस भी पहले की तरह ही मिलती रहेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,805 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,268x2,440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.