OnePlus Bullets Wireless Z ईयरबड्स का ऐसा होगा डिज़ाइन

OnePlus Bullets Wireless Z ईयरबड्स को लेकर यह अफवाह है कि ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे का प्लेबैक समय दे सकते हैं।

OnePlus Bullets Wireless Z ईयरबड्स का ऐसा होगा डिज़ाइन

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro भी Bullets Wireless Z के साथ 14 अप्रैल को होंगे लॉन्च

ख़ास बातें
  • OnePlus Bullets Wireless Z ईयरबड्स 14 अप्रैल को होंगे लॉन्च
  • एक चार्ज में 20 घंटों का प्लेबैक बैकअप देने की अफवाह
  • OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro भी कल होंगे लॉन्च
विज्ञापन
OnePlus Bullets Wireless Z ईयरबड्स को 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा और अब लॉन्च से पहले इसे आधिकारिक तौर पर टीज़ किया गया है। वनप्लस इंडिया ट्विटर अकाउंट ने एक टीज़र तस्वीर पोस्ट की है, जो चीनी कंपनी के इस आगामी वायरलेस ईयरबड्स की एक झलक पेश करती है। बता दें कि कल यानी 14 अप्रैल को OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च किए जाने हैं और कंपनी ने कुछ दिन पहले ही एक ट्वीट के जरिए नए Bullets Wireless Z ईयरबड्स लॉन्च करने की भी पुष्टी की थी। अफवाह है कि वनप्लस के आगामी वायरलेस ईयरबड्स लो-लेटेंसी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कंपनी की वार्प चार्ज फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे।

वनप्लस इंडिया द्वारा पोस्ट किए गए टीज़र में सिलिकॉन ईयर-टिप्स के साथ नए ईयरबड्स दिखाए गए हैं। ईयरबड्स चमकदार फिनिश बॉडी के हैं और नीले रंग की शेट के साथ दिखाई देते हैं, जिसे कंपनी अल्ट्रामरीन ब्लू कहती है। यही फिनिश कंपनी OnePlus 8 सीरीज़ के फोन के लिए भी देने वाली है।

टीज़र फोटो के अलावा, ट्वीट नए ईयरबड्स के नाम की ओर भी इशारा करती है। तस्वीर में लिखे टेक्स्ट में कंपनी ने "Sleeves" शब्द के बजाय "Zleeves" शब्द का इस्तेमाल किया है। इसमें 'S' के बजाय 'Z' का इस्तेमाल OnePlus Bullets Wireless Z के नाम की ओर इशारा करता है। इसी नाम को लेकर पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन कई अफवाहें चल रही है।

यदि अफवाहों की बात करें तो वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे का प्लेबैक समय दे सकता है। यह भी कहा गया है कि 10 मिनट के चार्जिंग समय में 10 घंटे का बैकअप देने की क्षमता के लिए इसमें कंपनी की वार्प चार्ज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा वनप्लस के नए ईयरबड्स में 110ms ब्लूटूथ लेटेंसी शामिल होने की भी बात कही गई है।

वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड को वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो के साथ 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च ग्लोबल स्तर पर होना है और इसे लाइवस्ट्रीम के जरिए दिखाया जाएगा। हालांकि वनप्लस इंडिया की टीम के लेटेस्ट टीज़र को देखा जाए तो कंपनी के इन नए डिवाइसों को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के हटाए जाने के बाद।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  7. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  8. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »