OnePlus Buds Z पर चल रहा है काम, OxygenOS 11 के लेटेस्ट बीटा से मिला इशारा

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 यूज़र्स के लिए हाल ही में Android 11 ओपन बीटा 1 अपडेट उपलब्ध कराया गया था। इस पब्लिक अपडेट में कथित रूप से इसके कोड के अंदर कई लाइनें है, जो कि आगामी फीचर्स और नए प्रोडक्ट्स का खुलासा करती हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 सितंबर 2020 11:30 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus कथित रूप से 8k 960fps वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर पर कर रहा है काम
  • कोड में नए TWS earbuds की भी मिली है जानकारी
  • OnePlus 8T के कोडनेम की भी मिली जानकारी

हाल ही में OnePlus 8 सीरीज़ के लिए उपलब्ध कराया गया है Android 11 ओपन बीटा 1 अपडेट

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 यूज़र्स के लिए हाल ही में Android 11 ओपन बीटा 1 अपडेट उपलब्ध कराया गया था। इस पब्लिक अपडेट में कथित रूप से इसके कोड के अंदर कई लाइनें है, जो कि आगामी फीचर्स और नए प्रोडक्ट्स का खुलासा करती हैं। इस लेटेस्ट बीटा के कोड में अघोषित OnePlus Buds Z का उल्लेख किया गया है, जो कि इसके लॉन्च की ओर इशारा करता है। इसके अलावा, इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि वनप्लस 8K 960fps वीडियो रिकॉर्डिंग पर काम कर रहा है। अंत में OnePlus 8T की मौजूदगी को भी स्पॉट किया गया है।

XDA Developers ने OnePlus 8 सीरीज़ के लिए OxygenOS 11 Beta के अंदर कैमरा ऐप काफी खोजबीन की है। कोड में कुछ लाइन्स हैं, जो कि दिखाती हैं कि OnePlus 8K 960fps वीडियो रिकॉर्डिंग पर काम कर रहा है। आपको बता दें, वर्तमान में फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगनन 865 सीरीज़ Spectra 480 ISP के साथ आती है, जो कि 720p 960fps वीडियो रिकॉर्ड करती है। 8K रिजॉल्यूशन पर लेटेस्ट आईपी केवल 30fps को मैनेज करने में सक्षम है। 8k वीडियो रिकॉर्डिंग में 960fps सक्षम करने के लिए वनप्लस को फोन में अलग हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इंटीग्रेट करने की जरूरत पड़ेगी। यह फीचर भविष्य में लॉन्च होने वाले फोन में देखा जा सकता है, जो कि क्वालकॉम के नेक्स्ट जनरेशन प्रोसेसर और आईएसपी से लैस होंगे।
Advertisement

इसके अलावा ओपन बीटा अपडेट के /vendor/etc/dolby/dax-default.xml फाइल में कथित रूप से अनरिलीज़ OnePlus Buds Z का भी उल्लेख किया गया है। माना जा रहा है कि यह OnePlus Buds TWS का सक्सेसर होंगे, जो कि इस साल जुलाई में लॉन्च किए गए थे। हालांकि, इसके अलावा इन बड्स के बारे में ज्यादा जानकारी कोड में नहीं मिली है।

गौरतलब है कि OnePlus 8T की तस्वीर हाल ही में वनप्लस 8 सीरीज़ के लिए आने वाले Android 11 के डेवलपर प्रीव्यू में लीक हुई थी। वहीं, अब ऑक्सिज़न 11 ओपन बीटा 1 अपडेट में रेंडर फाइल का नाम बदलकर सेटिंग्स ऐप में “oneplus_kebab.webp” कर दिया गया है। सेटिंग्स ऐप के अंदर स्ट्रिंग्स में संकेत मिले हैं कि वनप्लस 8टी को कैनेडा और भारत के क्षेत्रों में kebab कोडनेम दिया गया है, जबकि USA के लिए कोडनेम kebabt है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 8T, OnePlus, OxygenOS 11, OnePlus Buds Z, OxygenOS 11 Beta 1
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.