OnePlus Buds 3 हुए बाजार में लॉन्च, 44 घंटे तक चलेगी बैटरी

OnePlus Buds 3 में अल्ट्रा-क्लियर कोएक्सियल ड्यूल यूनिट है, जिसमें 10.4mm डायाफ्राम बास यूनिट शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जनवरी 2024 17:48 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Buds 3 इन-ईयर विद स्टेम डिजाइन के साथ आते हैं।
  • OnePlus Buds 3 में 49dB एक्टिव नॉयज कैंसलेशन दिया गया है।
  • OnePlus Buds 3 की शुरुआती कीमत 499 युआन (लगभग 5,244 रुपये) है।

OnePlus Buds 3 में 49dB एक्टिव नॉयज कैंसलेशन है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 3 पेश किया है। फोन के अलावा ब्रांड ने OnePlus Buds 3 ईयरबड भी पेश किए हैं। ईयरबड्स की शुरुआती कीमत 499 युआन (लगभग 5,244 रुपये) है, लेकिन अगर आप इन्हें Ace 3 के साथ खरीदते हैं तो ये 399 युआन (लगभग 4,662 रुपये) की कम कीमत पर उपलब्ध हैं।


OnePlus Buds 3 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
OnePlus Buds 3 की शुरुआती कीमत 499 युआन (लगभग 5,244 रुपये) है। ईयरबड्स डीप स्पेस ग्रे और सनी ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ईयरबड्स के प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो गए हैं और 8 जनवरी को बाजार में आएंगे।


OnePlus Buds 3 के स्पेसिफिकेशन


OnePlus Buds 3 इन-ईयर विद स्टेम डिजाइन के साथ आता है। Buds 3 में अल्ट्रा-क्लियर कोएक्सियल ड्यूल यूनिट है, जिसमें 10.4mm डायाफ्राम बेस यूनिट शामिल है। यह सेटअप साउंड की क्वालिटी को बढ़ाता है और क्लियर साउंड प्रदान करता है। यह डीप और फुल बेस प्रदान करता है जो 15 हर्ट्ज तक है। ईयरबड्स 40kHz से ज्यादा हाई-फ्रीक्वेंसी है।
Advertisement

OnePlus Buds 3 में 49dB एक्टिव नॉयज कैंसलेशन है जो तीन-माइक्रोफोन AI कॉल नॉइज रिडक्शन सिस्टम पर निर्भर करता है। सिस्टम नॉयज लेवल को एडजेस्ट करता है, जिससे बैकग्राउंड नॉयज 99.6 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इसके अलावा इयरफोन LHDC 5.0 का सपोर्ट करते हैं, जो 96kHz सैंपलिंग रेट और क्लियर ऑडियो के लिए 1Mbps वायरलेस ट्रांसमिशन स्पीड के साथ हाई क्वालिटी वाला ट्रांसमिशन प्रोटोकॉल है।

गेमर्स के लिए OnePlus Buds 3 कस्टम गेम साउंड इफेक्ट है, जिसमें एक नया साउंड फील्ड एक्पेंशन, 3D स्पेटियल साउंड इफेक्ट और 94ms लो लेटेंसी शामिल है। इन फीचर्स की बदौलत बेहतर गेमिंग अनुभव मिलता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो नॉयज कैंसलेशन बंद होने पर ईयरबड 44 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। फास्ट चार्जिंग की बदौलत सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 7 घंटे इस्तेमाल किया जा सकता है। OnePlus Buds 3 कलर ओएस 11.0/एंड्रॉयड 7.0 और इसके बाद के वर्जन वाले डिवाइस का सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 है। इसके अलावा इयरफोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP55-रेटेड हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.