OnePlus 8 सीरीज़ पर Fortnite एक्सपीरिएंस होगा जबरदस्त, मिलेगा 90FPS सपोर्ट

OnePlus और Epic Games के बीच इस साझेदारी के चलते अब OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro Fortnite गेम को तेज़ और स्मूथ बनाने के लिए 90FPS सपोर्ट करने वाले पहले फोन होंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 मई 2020 13:43 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro क्रमश: 90 और 120 हर्ट्ज़ स्क्रीन से हैं लैस
  • दोनों फोन पर अब 90 फ्रेम प्रति सेकंड की दर से चलेगा Fortnite गेम
  • OnePlus 7, 7 Pro, 7T और 7T Pro पर 60FPS पर चलेगा फोर्टनाइट

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro अब Fortnite को 90FPS पर चला सकेंगे

OnePlus ने अपने 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पर Fortnite गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए गेम कंपनी Epic Games के साथ साझेदारी की है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने प्रेस स्टेटमेंट जारी कर बताया कि OnePlus 8 Series Fortnite गेम को 90FPS पर चलाने वाली पहली सीरीज़ होगी। दिलचस्प यह है कि फोर्टनाइट गेम PlayStation 4 और Xbox One X जैसे कॉन्सोल पर 60FPS पर चलता है। इसके अलावा  Fortnite गेम को OnePlus 6 और उससे नए फोन पर गेम स्पेस ऐप के जरिए डाउनलोड किया जा सकेगा। हालांकि, वनप्लस 8 सीरीज़ को छोड़कर ये सभी फोन अभी भी इस गेम को 60FPS पर भी चला पाएंगे।

वनप्लस के संस्थापक और सीईओ Pete Lau के मुताबिक, कंपनी ने एपिक गेम्स के साथ साझेदारी कर स्मार्टफोन पर फोर्टनाइट के अनुभव को बेहतर बनाया है। उनका कहना है कि OnePlus 8 सीरीज़ Fortnite का स्मूथ और हाई फ्रैमरेट गेमप्ले अनुभव देती है - जो कि आजकल आने वाले कॉन्सोल गेम सिस्टम से भी आगे है। जैसा कि हमने बाताया कि Xbox One X और PlayStation 4 वर्तमान में 60FPS पर गेम चलाते हैं और अन्य अधिकांश Android और iOS फोन भी इसी फ्रेम रेट पर गेम चलाते हैं। बेशक, कॉन्सोल के साथ गेमप्ले अनुभव की तुलना करना समझ से थोड़ी बाहर है। यह कुछ ऐसा है कि आप स्मार्टफोन के कैमरा की तुलना हाई-एंड डीएसएलआर से कर रहे हो। हालांकि फिर भी 90एफपीएस पर गेम खेलना अन्य मोबाइल में मिलने वाले Fortnite अनुभव की तुलना में बेहतर होगा।

OnePlus और Epic Games के बीच इस साझेदारी के चलते अब OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro Fortnite गेम को तेज़ और स्मूथ बनाने के लिए 90FPS सपोर्ट करने वाले पहले फोन होंगे। याद दिला दें कि वनप्लस 8 अपने पिछले मॉडल की तरह, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ आता है, जबकि वनप्लस 8 प्रो में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन दी गई है।

वनप्लस की घोषणा में यह भी कहा गया है कि OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro भी 60 एफपीएस पर फोर्टनाइट चला पाएंगे। भले ही फिलहाल यह 60एफपीएस पर सीमित हो, लेकिन ऐसा हो सकता है कि ये सभी मोबाइल फोन भविष्य में गेम को 90एफपीएस पर चला पाए। इसके अलावा OnePlus 6 और नए फोन पर Fortnite को गेम स्पेस ऐप के जरिए आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.