OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और LED फ्लैश है। चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज को 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और LED फ्लैश है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus की नई सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace 7 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल होगा। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में OnePlus ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन्स में 9,000 mAh की Glacier बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। OnePlus की चाइनीज यूनिट के प्रेसिडेंट, Li Jie ने बताया कि यह बैटरी 185 fps पर सात घंटे तक की गेमिंग उपलब्ध करा सकती है। इन स्मार्टफोन्स में एक अलग बैटरी मैनेजमेंट चिप दिया जाएगा जिससे चार्जिंग के कम लेवल्स पर परफॉर्मेंस को बरकरार रखा जा सकेगा। ये स्मार्टफोन्स बायपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करेंगे।
चीन में इस स्मार्टफोन सीरीज को 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। OnePlus Ace 7 को तीन कलर्स - Radiant White, Tempered और Midnight Black और OnePlus Ace 7 Pro को Radiant White, Windbreaker और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और LED फ्लैश है। इन स्मार्टफोन्स की दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन हैं। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो अलग एयरफ्लो चैनल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से एक चिपसेट को हीट से बचाने और दूसरा रियर पैनल में डायरेक्ट कूल एयर के लिए होगा। OnePlus का दावा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस डिजाइन का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। इस डिजाइन में यह भी ध्यान रखा गया है कि गेमिंग के दौरान यूजर्स अपने फोन को कैसे पकड़ते हैं। OnePlus Ace 7 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V और OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 होगा। इन स्मार्टफोन्स में में कंपनी का विंड-चेजर गेमिंग इंजन भी दिया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।