OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट

OnePlus Ace 7 में Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का कस्टम वर्जन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2026 23:47 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल हो सकता है
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स में नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Ace 7 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने OnePlus Ace 7 सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग को लीक किया है। भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज को OnePlus 16R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के प्राइसेज 70,000 रुपये से 75,000 रुपये के बीच हो सकते हैं। OnePlus Ace 7 सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में 6.78 इंच फ्लैट LTPS OLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि OnePlus Ace 7 सीरीज में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नया थर्मल  मैनेजमेंट सिस्टम हो सकता है। OnePlus Ace 7 में लार्ज एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इससे चिपसेट और अन्य कोर कंपोनेंट्स से हीट को दूर करने में आसानी होगी। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान ज्यादा हीटिंग से थ्रॉटलिंग की आशंका कम होगी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल का डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। 

OnePlus Ace 7 में Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का कस्टम वर्जन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। हालांकि, OnePlus ने इन डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है। पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच 1.5K (1272×2800 पिक्सल) AMOLED फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट और G2 गेमिंग चिप दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.