OnePlus Ace 5 सीरीज देगी Mediatek Dimensity 9400e के साथ मई में दस्तक, जानें क्या होगा खास

OnePlus चीन के प्रेसिडेंट ली जी (Li Jie) ने खुलासा किया कि ब्रांड नए Ace सीरीज स्मार्टफोन को मई में लॉन्च करने का प्लान कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2025 10:49 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 Racing Edition में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400e चिप होगी।
  • OnePlus Ace 5 Supreme Edition में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिप होगी।
  • OnePlus Ace 5 Supreme Edition में 6.77 इंच की OLED LTPSडिस्प्ले होगी।

OnePlus Ace 5 Pro में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13T के लॉन्च के बाद एक मीडिया इंटरव्यू में OnePlus चीन के प्रेसिडेंट ली जी (Li Jie) ने खुलासा किया कि ब्रांड नए Ace सीरीज स्मार्टफोन को मई में लॉन्च करने का प्लान कर रहा है। आगामी फोन OnePlus Ace 5 सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं, जिसमें OnePlus Ace 5s (Supreme Edition) और OnePlus Ace 5 Racing Edition शामिल हो सकते हैं। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर के साथ दमदार परफॉर्मेंस प्रदान कर सकते हैं। आइए OnePlus के आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।


OnePlus Ace 5 Racing Edition Specifications


टिपस्टर के अनुसार, OnePlus Ace 5 Racing Edition में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400e प्रोसेसर होगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह चिपसेट डाइमेंसिटी 9300+ का अपग्रेडेड वर्जन है और इसे TSMC की 4nm प्रोसेस का उपयोग करके बनाया गया है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से भी बेहतर परफॉर्मेंस करता है। डाइमेंसिटी 9400e में फुल लार्ज-कोर आर्किटेक्चर है, जिसमें 4 कॉर्टेक्स-X4 सुपर कोर और 4 कॉर्टेक्स-A720 लार्ज कोर शामिल हैं, जो दमदार परफॉर्मेंस बेंचमार्क प्रदान करते हैं। टेस्ट के मामले में इसने एज्टेक 1440p ग्राफिक्स टेस्ट में लगभग 95fps दिया। Ace 5 Racing Edition में कंपनी का फेंगची गेमिंग कर्नेल भी होगा, जो एक बेहतरीन गेमिंग अनुभव प्रदान करता है। यह प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 को टक्कर देगा जो मिड-रेंज कीमत पर फ्लैगशिप-स्तर का प्रदर्शन प्रदान करता है। Ace 5 Racing Edition में 6.77 इंच की OLED LTPS फ्लैट डिस्प्ले के साथ ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस फोन 7,000mAh की बैटरी होने की संभावना है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।


OnePlus Ace 5 Supreme Edition Specifications


OnePlus Ace 5 Supreme Edition में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो TSMC की 3nm प्रोसेस पर बेस्ड है, जिसे मीडियाटेक का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट कहा जाता है। Ace 5 Supreme Edition में 6.77 इंच की OLED LTPS फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। OnePlus Ace 5 सीरीज में बड़ी बैटरी और हाई-परफॉरमेंस डिस्प्ले मिलेगी। गेमिंग पर फोकस करने वाली यह सीरीज बेहतरीन फोटोग्राफी की पेशकश नहीं कर सकती है, हालांकि इसमें फ्लैगशिप लेवल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.