OnePlus Ace 5 सीरीज का लॉन्‍च कन्‍फर्म, सबसे ‘तेज’ प्रोसेसर के साथ दिसंबर में लॉन्‍च

ऐस सीरीज के प्रो मॉडल में लेटेस्‍ट ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट’ चिपसेट दिया जाएगा, जबकि स्‍टैंडर्ड मॉडल में ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3’ प्रोसेसर होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 नवंबर 2024 13:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 सीरीज अगले महीने होगी पेश
  • चीन में लॉन्‍च की जाएगी नई सीरीज
  • वनप्‍लस लॉन्‍च करेगी दो नए स्‍मार्टफोन

OnePlus Ace 5 Pro में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है।

Photo Credit: oneplus

OnePlus Ace 5 and Ace 5 Pro Launch Date : वनप्‍लस की अपकमिंग ‘ऐस' स्‍मार्टफोन सीरीज का लॉन्‍च कन्‍फर्म हो गया है। कंपनी ने बताया है वह OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को दिसंबर में चीन में लॉन्‍च करेगी। खास यह है कि ऐस सीरीज के प्रो मॉडल में लेटेस्‍ट ‘स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट' चिपसेट दिया जाएगा, जबकि स्‍टैंडर्ड मॉडल में ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3' प्रोसेसर होगा। इससे पहले OnePlus चीन के अध्यक्ष Li Jie ने अपकमिंग Ace सीरीज को कन्‍फर्म किया था। उनका दावा है कि प्रो मॉडल के साथ यूजर्स को बेहतरीन गेमिंग एक्‍सपीरियंस मिलेगा। 

दावा है कि गेमिंग के मामले में Ace 5 Pro अपने कॉम्पिटिटर मॉडलों से बेहतर फ्रेम रेट देता है। कम पावर लेता है और ज्‍यादा हीट नहीं होता। यह वनप्‍लस ऐस 5 से भी बेहतर परफॉर्म करता है। 
Advertisement

OnePlus Ace 5 में 6.78 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जोकि 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा। यह  BOE X2 8T LTPO पैनल दिया जाएगा। Ace 5 स्‍मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर की ताकत होगी। उसके साथ 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। 6500 एमएएच की बैटरी होगी, जोकि 100 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

दूसरी ओर, OnePlus Ace 5 Pro में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है। प्रो मॉडल चाइनीज मार्केट के लिए एक्सक्लूसिव हो सकता है, जबकि Ace 5 को भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R के नाम से रीबैज किया जा सकता है। चीन में पेश किए जाने के बाद Ace 5 को भारत में जनवरी में OnePlus 13R नाम से लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। 
Advertisement

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी  OnePlus Ace 6 और Ace 6 Pro पर भी काम कर रही है, जिसमें 7,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। हालांकि इस लीक्‍स में ज्‍यादा दम नहीं लगता। अगर कंपनी दिसंबर में ऐस 5 सीरीज को पेश करेगी, तो अगली सीरीज के लिए उसे कुछ गैप रखना होगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.