OnePlus Ace 5 सीरीज 6400mAh बैटरी, फ्लैगशिप चिप के साथ जल्द होगी लॉन्च, लीक हुआ डिजाइन

पोस्टर में कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चलता है। जैसा कि कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि अपकमिंग सीरीज का Pro मॉडल Qualcomm Snapdrgon 8 Elite चिपसेट से लैस आएगा। यहीं डिटेल पोस्टर भी दिखाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2024 18:38 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 सीरीज के प्रोमो मटेरियल का फोटो लीक किया गया है
  • दोनों स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में पेश किए जा सकते हैं
  • इनमें 6400mAh बैटरी, 4500 nits की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले पैनल मिलेगा

कुछ मामूली बदलावों के साथ काफी हद तक OnePlus 13 (ऊपर तस्वीर में) के समान हो सकती है Ace सीरीज

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को इसी महीने लॉन्च किया जाना है। पिछले कुछ महीनों में दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और कीमत से जुड़े कई लीक्स और अफवाहें सामने आ चुकी हैं। यूं तो Ace सीरीज में मौजूद Pro मॉडल केवल चीन के लिए एक्सक्लूसिव होता है, लेकिन वेनिला मॉडल ग्लोबल मार्केट में OnePlus R मॉनिकर के साथ पेश किया जाता है। उदाहरण के लिए Ace 5 भारत और ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R के रूप में आ सकता है। अब, लॉन्च से कुछ दिन पहले ही सीरीज के दोनों मॉडल्स के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कुछ मुख्य डिटेल्स को लीक किया गया है।

चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, वीबो पर एक यूजर (体验more) ने एक पोस्ट के जरिए OnePlus Ace 5 सीरीज के प्रोमो मटेरियल की तस्वीर लीक की है। इससे पता चलता है कि OnePlus Ace 5 को व्हाइट, ब्लैक और लाइट ग्रीन जैसे दिखने वाले कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जबकि OnePlus Ace 5 Pro को व्हाइट, ब्लैक और पर्पल जैसे दिखाई देने वाले शेड्स में पेश किया जा सकता है।

पोस्टर में कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चलता है। जैसा कि कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि अपकमिंग सीरीज का Pro मॉडल Qualcomm Snapdrgon 8 Elite चिपसेट से लैस आएगा। यहीं डिटेल पोस्टर भी दिखाता है। ऐसा माना जा रहा है कि वेनिला मॉडल Snapdagon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। 

इसके अलावा, फोटो में दिखाया गया है कि सीरीज में 6,400mAh बैटरी मिलेगी। सीरीज में प्रभावित करने वाला 120Hz OLED पैनल मिलेगा, जो कंपनी के दावे अनुसार, 4,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस और DC डिमिंग को सपोर्ट करेगा। बेहतर गेमिंग एक्सपीरिएंस के लिए, Ace 5 सीरीज 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 120fps गेमिंग के लिए सपोर्ट लेकर आएगी।
Advertisement

तस्वीर दिखाती है कि OnePlus Ace 5 सीरीज एक एडवांस वाई-फाई चिप G1 और एक ई-स्पोर्ट्स एंटीना सिस्टम से लैस होगी। Wi-Fi सिस्टम एक पावरफुल नेटवर्क-ग्रैबिंग क्षमता रखने का दावा करता है।
Advertisement

हालिया लीक में OnePlus Ace 5 सीरीज को लेकर एक चाइनीज रिटेलर ने 26 दिसंबर 14:30 बजे की डेडलाइन दी है। ऐसा लगता है कि नई वनप्‍लस सीरीज को उसी दिन पेश किया जाएगा। ऐसी अफवाहें हैं कि OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro में 6.78 इंच का फ्लैट BOE X2 OLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.