OnePlus Ace 5 की पहली झलक! फ्लैट डिस्प्ले के साथ दिखा फोन का धांसू डिजाइन

फोन में मेटल फ्रेम देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2024 10:39 IST
ख़ास बातें
  • फोन में फ्लैट डिस्प्ले देखा जा सकता है
  • फोन में मेटल फ्रेम देखने को मिल सकता है
  • फोन के रियर डिजाइन को अभी कंपनी ने एक रहस्य ही रखा है

OnePlus Ace 5 सीरीज कंपनी इसी महीने लॉन्च कर सकती है।

Photo Credit: GizmoChina

OnePlus Ace 5 स्मार्टफोन्स को OnePlus इसी महीने पेश कर सकती है। कंपनी इसके लॉन्च की घोषणा कर चुकी है। सीरीज में OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro के आने की संभावना है। सीरीज को लेकर इस वक्त बहुत हाइप मार्केट में पैदा हो चुकी है। इसी बीच OnePlus Ace 5 का डिजाइन कंपनी की ओर से रिवील कर दिया गया है। फोन का फ्रंट डिजाइन लुभाने वाला है जिसमें बेहद पतले बेजल्स कंपनी ने दिए हैं। आइए आपको बताते हैं कैसा दिखता है OnePlus Ace 5 फोन। 

OnePlus Ace 5 का डिजाइन लॉन्च से पहले रिवील कर दिया गया है। चीन में कंपनी के प्रेसिडेंट Li Jie की ओर से फोन के रियल लाइफ इमेज शेयर (via) किए गए हैं। डिजाइन में सबसे आकर्षक बिंदु इसका स्लीक प्रोफाइल लग रहा है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले देखा जा सकता है जिसमें अल्ट्रा-थिन बेजल्स कंपनी ने इस्तेमाल किए हैं। हालांकि ली जी की ओर से डिस्प्ले के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

फोटो देखकर कहा जा सकता है कि फोन में मेटल फ्रेम देखने को मिल सकता है। फोन के रियर डिजाइन को अभी कंपनी ने एक रहस्य ही रखा है। पूरी संभावना है कि इस हफ्ते कंपनी फोन के पूरे डिजाइन का खुलासा कर सकता है। फोन सिरेमिक ब्लैक वर्जन में पेश किया जा सकता है। 

OnePlus Ace 5 स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.78 इंच BOE X2 8T LTPO पैनल देखने को मिल सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 SoC होगा। इसमें 16 GB की LPDDR5X RAM होगी और 512 GB की UFS 4.0 स्टोरेज होगी। फोन में 6000mAh की बैटरी होगी जो 100W चार्जिंग के साथ आ सकती है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। मेन लेंस 50MP का होगा, साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर हो सकता है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर रन कर सकता है। इसमें IR ब्लास्टर और अलर्ट स्लाइडर देखने को मिल सकता है। OnePlus Ace 5 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  2. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  3. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  4. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  7. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  8. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  9. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  10. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.