OnePlus Ace 3 में होगी 5500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग! कब होगा लॉन्‍च? जानें

OnePlus Ace 3 : एक टिप्‍सटर का दावा है कि OnePlus Ace 3 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 सितंबर 2023 16:38 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 को इस साल के आखिर में लाया जा सकता है
  • स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस हो सकता है यह स्‍मार्टफोन
  • फोन में Sony IMX709 टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की उम्‍मीद है

पिछले लीक्‍स में बताया जा चुका है कि OnePlus Ace 3 में कर्व्‍ड एजेज के साथ 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले होगा।

OnePlus की नई स्‍मार्टफोन सीरीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। OnePlus 12 सीरीज को इस साल के आखिर तक चीन में पेश किया जा सकता है और अगले साल की शुरुआत में इनके भारत में लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। अब खबर है कि कंपनी अक्टूबर या नवंबर में चीन में या फ‍िर दिसंबर में नई वनप्‍लस सीरीज के साथ OnePlus Ace 3 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर सकती है। यह अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर से लैस होगा। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने बताया है कि डिवाइस OnePlus Ace 3 moniker (मॉनिकर) होगी। इसके कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस भी सामने आए हैं। 

डिजिटल चैट स्‍टेशन का दावा है कि OnePlus Ace 3 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट होगा। कंपनी इस प्रोसेसर को OnePlus 11 5G और OnePlus Ace 2 Pro जैसी डिवाइसेज में इस्‍तेमाल कर चुकी है, जो चीन में खरीदारी के लिए उपलब्‍ध हैं। 
Advertisement

अपकमिंग वनप्‍लस के स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस की बात की जाए, तो OnePlus Ace 3 में 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 100W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में मेटल मिडिल फ्रेम भी इस्‍तेमाल होगा। कैमरा सेटअप की बात करें, तो फोन में Sony IMX709 टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की उम्‍मीद है, जो 2x ऑप्टिकल जूम के साथ आएगा। 

पिछले लीक्‍स में बताया जा चुका है कि OnePlus Ace 3 में कर्व्‍ड एजेज के साथ 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। डिस्‍प्‍ले में 1.5K रेजॉलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX890 मेन रियर कैमरा होगा। साथ ही 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 32 मेगापिक्‍सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। 
Advertisement

कहा जा रहा है कि यह 16 या 24GB तक रैम से लैस हो सकता है। फोन में 512 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो OnePlus Ace 3 को चीन से बाहर भी रिलीज किए जाने की उम्‍मीद है। भारत में भी यह फोन आ सकता है। हालांकि कन्‍फर्म नहीं है कि फोन नई वनप्‍लस सीरीज के साथ ही दस्‍तक देगा या पहले लॉन्‍च हो जाएगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.