OnePlus Ace 3 के स्पेसिफिकेशंस, कलर ऑप्शन का खुलासा, OnePlus 12R के तौर पर ग्लोबली होगा लॉन्च!

OnePlus Ace 3 में 6.78 इंच की BOE X1 8T LTPO कर्व्ड डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2,780 x 1,264 पिक्सल होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2023 12:16 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 में 6.78 इंच की BOE X1 8T LTPO कर्व्ड डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus Ace 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिल सकता है।
  • OnePlus Ace 3 में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।

OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर जल्द ही OnePlus Ace 3 को चीन में लॉन्च करने वाला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में OnePlus Ace 2 के सक्सेसर से संबंधित कई लीक्स ऑनलाइन सामने आई हैं। मॉडल को OnePlus 11R के सक्सेसर OnePlus 12R मॉनीकर के साथ ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होने की भी संभावना जताई गई है। पहले लीक में कहा गया था कि OnePlus Ace 3 में OnePlus 12 जैसी डिस्प्ले मिल सकती है। अब एक टिपस्टर ने स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस के साथ कलर ऑप्शन का भी खुलासा किया है। आइए वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।


OnePlus Ace 3 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक वीबो पोस्ट में दावा किया कि OnePlus Ace 3 में 6.78 इंच की BOE X1 8T LTPO कर्व्ड डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2,780 x 1,264 पिक्सल, ग्लोबल पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स, लोकल पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स और 2,160 हर्ट्ज की पीडब्लूएम डिमिंग रेट होगी। इनमें से कुछ जानकारी का पहले भी सुझाव दिया गया था।

OnePlus Ace 3 में ग्लास बॉडी और मैटेलिक मिडिल फ्रेम होगा। आगामी फोन तीन कलर ऑप्शन ब्लू, ग्रे और पिंक में पेश किया जाएगा। एक अन्य टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने दावा किया कि OnePlus Ace 3 चीन के बाहर OnePlus 12R के तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है, जो कि एक अतिरिक्त ग्रीन कलर ऑप्शन में आ सकता है। कहा जाता है कि यह ग्लोबल वर्जन अपने चीनी वर्जन जैसे स्पेसिफिकेशंस से लैस होगा।
Advertisement

OnePlus Ace 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का सपोर्ट मिल सकता है। आगामी फोन में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करेगा और 16GB तक रैम का सपोर्ट मिलने की संभावना है। अन्य लीक में यह भी पता चला है कि OnePlus Ace 3 और ग्लोबल वेरिएंट OnePlus 12R में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर और एक 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिलने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि यह 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा।


OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
OnePlus 12 इसी महीने की शुरुआत में चीन में पेश किया गया था। फोन में 6.82 इंच की क्वाड एचडी+ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,440 x 3,168 पिक्सल,पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स और पीडब्लूएम डिमिंग रेट 2,160 हर्ट्ज है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ आता है। फोन में 100W SuperVOOC और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी मिलती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP65 rated
  • Vibrant 120Hz QHD+ display
  • Excellent battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Smooth and bloatware-free software
  • Quality primary and telephoto cameras
  • Good for gaming
  • Bad
  • Minor quality issues
  • Ultra-wide angle camera could be better
  • Low light selfies are below average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2772x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.