गेमिंग का बादशाह होगा OnePlus Ace 3 Pro, दमदार फीचर्स के साथ आसानी से खेल पाएंगे "ऑनर ऑफ किंग्स" जैसे गेम्स

OnePlus Ace 3 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट है। Ace 3 Pro में 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2024 16:59 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट है।
  • OnePlus Ace 3 Pro में 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज है।
  • OnePlus Ace 3 Pro सेल्फ-डेवलप टाइडल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करता है।

OnePlus Ace 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: Weibo/OnePlus

OnePlus 27 जून को शाम 7 बजे नए स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहा है। इवेंट की शुरुआत में कंपनी अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus Ace 3 Pro के फीचर्स की झलक पेश करेगी। आज कंपनी ने स्मार्टफोन के एडवांस कूलिंग कैपेसिटी के बारे में एक टीजर जारी किया है, जिसमें दूसरी जनरेशन का तियांगोंग सिस्टम शामिल है।

इस नए सिस्टम में 9126mm² अल्ट्रा-लार्ज वेपर चैंबर (VC) है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह VC कूलिंग परफॉर्मेंस में 36 प्रतिशत तक सुधार लाता है। हालांकि यह प्रभावशाली है, हाल ही में लॉन्च किए गए Realme GT 6 में थोड़ा बड़ा 10014mm² 3D टेम्पर्ड ड्यूल वेपर चैंबर है। आगामी OnePlus Ace 3 Pro 70 प्रतिशत तक बेहतर हीट कंडक्शन के लिए इंडस्ट्री के पहले 2K सुपरक्रिटिकल ग्रेफाइट का भी इस्तेमाल करता है। इन सुविधाओं के चलते यूजर्स को अधिक इस्तेमाल के दौरान एक बेहतर और ज्यादा स्टेबल गेमिंग अनुभव प्रदान करना है।
Advertisement

Ace 3 Pro को कम तापमान वाले एयरोस्पेस एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ तैयार किया गया है जो कि लंबे होरिजोंटल सेशन के दौरान कंफर्टेबल गेमप्ले में मदद करता है। फोन में सटीक तापमान रेगुलेशन के लिए एक नई एआई ग्लोबल टेंप्रेचर कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम भी है।


OnePlus Ace 3 Pro Specifications


OnePlus Ace 3 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट है जो कि वनप्लस के अनुसार 2,326,659 का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर करता है। डिवाइस अधिकतम कैपेसिटी के लिए चिप परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करने के लिए कंपनी के सेल्फ-डेवलप टाइडल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करता है। Ace 3 Pro में 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज है। कंपनी का दावा है कि यूजर्स दमदार ग्राफिक्स सेटिंग्स और 5G नेटवर्क चालू होने पर भी लोकप्रिय मोबाइल गेम "ऑनर ऑफ किंग्स" में लगातार 6 घंटे तक स्टेबल 120 फ्रेम प्रति सेकंड गेमप्ले का अनुभव कर सकते हैं।
Advertisement

इसके अलावा OnePlus का कहना है कि फोन अधिकतम रेजॉल्यूशन सेटिंग्स पर भी जेनशिन इम्पैक्ट में 59.7 एफपीएस फ्रेम रेट को बरकरार रख सकता है। इसके अलावा फोन गेमप्ले के दौरान मल्टीटास्किंग को आसानी से संभालता है, जिससे यूजर्स बिना किसी परफॉर्मेंस में गिरावट के कॉल अटेंड कर सकते हैं। OnePlus 27 जून को फोन को लॉन्च करने वाली है, जिसके साथ OnePlus Watch 2, OnePlus Pad Pro और नए 100W Super Flash पावर बैंक समेत काफी कुछ लॉन्च होने की भी उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.