OnePlus Ace 3 Pro 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स लीक

OnePlus Ace 3 Pro इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च होगा। इसके अलावा, इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात भी कही गई है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मार्च 2024 19:34 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग OnePlus हैंडसेट Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर चलेगा
  • फोन में 1.5K 8T LTPO कर्व्ड स्क्रीन मिलने की बात कही गई है
  • इसमें एक मेटल मिडल फ्रेम और एक ग्लास बिल्ड शामिल होने की संभावना है
OnePlus Ace 3 को इस साल जनवरी में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसा लगता है कि कंपनी ने अब अपना फोकस OnePlus Ace 3 Pro पर कर रही है। फिलहाल इस मॉडल को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक चाइनीज टिपस्टर ने Ace सीरीज के इस कथित हैंडसेट के मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह 2024 की तीसरी तिमाही में इसे लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिलने की संभावना है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 8T LTPO डिस्प्ले मिल सकता है।

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चाइनीज भाषा से अनुवादित) ने Weibo पर OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं। टिपस्टर के अनुसार, अपकमिंग OnePlus हैंडसेट Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर चलेगा। टिपस्टर का यह भी दावा है कि फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली 8T LTPO कर्व्ड स्क्रीन मिलेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें एक मेटल मिडल फ्रेम और एक ग्लास बिल्ड शामिल होगा।

यह भी कहा गया है कि कि वनप्लस ऐस 3 प्रो इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च होगा। इसके अलावा, इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात भी कही गई है।

इसके अलावा, लीक्स का कहना है कि OnePlus एक नए Snapdragon 8 Gen 4 SoC पर चलने वाले हैंडसेट पर भी काम कर रही है, जिसे चौथी तिमाही में रिलीज किया जाएगा। इसके अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने की उम्मीद है। यह कथित OnePlus 13 हो सकता है।

OnePlus Ace 3 Pro पिछले साल के Ace 2 Pro का सक्सेसर होगा, जिसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ चीन में पिछले साल अगस्त में CNY 2,999 (लगभग 34,600 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.