OnePlus Ace 3 Pro फोन 24GB रैम, 6100mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च! कीमत भी हुई लीक

यूं तो कई लीक्स OnePlus Ace 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलने का दावा कर चुके हैं, लेकिन टिप्सटर का कहना है कि कंपनी इस बार एक ऐसी टेक्नोलॉजी को शामिल कर रही है, जो इस चिप की परफॉर्मेंस को बूस्ट करेगी और हाई-एंड गेम्स के विजुअल इफेक्ट्स और बेहतर हो जाएंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 जून 2024 21:13 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus अपनी एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी को 20 जून को घोषित करेगा
  • लीक के अनुसार इस टेक्नोलॉजी से लैस 6,100mAh बैटरी के साथ Ace 3 Pro आएगा
  • अपकमिंग Ace फोन में 24GB तक रैम और Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिल सकता है

OnePlus Ace 3 Pro फोन इससे पहले आए OnePlus Ace 2 Pro (फोटो में) का सक्सेर होगा

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 3 Pro कंपनी की ओर से सबसे बड़ी बैटरी के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। लीक्स की मानें तो स्मार्टफोन 6,100mAh क्षमता की बड़ी बैटरी से लैस होगा। हालांकि, कंपनी की ओर से फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। OnePlus ने हाल ही में "ग्लेशियर बैटरी" नाम से एक नई स्मार्टफोन बैटरी टेक्नोलॉजी की घोषणा की, जिसे कंपनी 20 जून को दुनिया के सामने पेश करेगी। इस टेक्नोलॉजी को कंटेम्परेरी एम्पेरेक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड (CATL) के सहयोग से विकसित किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह बैटरी टेक्नोलॉजी जबरदस्त बैटरी बैकअप देगी। एक लेटेस्ट लीक से अब अपकमिंग OnePlus Ace स्मार्टफोन में इसी टेक्नोलॉजी के शामिल होने का दावा किया गया है। इसके अलावा, टिप्सटर ने कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स का दावा भी किया है।

चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) ने पोस्ट की एक सीरीज में अपकमिंग OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। टिप्सटर का दावा है कि अपकमिंग स्मार्टफोन 6,100mAh बैटरी के साथ आएगा, जो कंपनी की Glacier Battery टेक्नोलॉजी से लैस होगी। यह भी बताया गया है कि बैटरी पैक सिलिकॉन-कार्बन नेगेटिव इलेक्ट्रोड मटेरियल से लैस होगा। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जो बैटरी को शून्य से फुल केवल 30 मिनट में चार्ज करेगा।

टिप्सटर ने एक पोस्ट में दावा किया है कि OnePlus Ace 3 Pro स्मार्टफोन सिरामिक बिल्ड के साथ आएगा। यूं तो कई लीक्स इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलने का दावा कर चुके हैं, लेकिन टिप्सटर का कहना है कि कंपनी इस बार एक ऐसी टेक्नोलॉजी को शामिल कर रही है, जो इस चिप की परफॉर्मेंस को बूस्ट करेगी और हाई-एंड गेम्स के विजुअल इफेक्ट्स और बेहतर हो जाएंगे।

इसके अलावा, अपने एक पोस्ट में टिप्सटर ने अपकमिंग OnePlus स्मार्टफोन में 24GB रैम वाला एक वेरिएंट मिलने का दावा किया है, जिसकी कीमत करीब 4,000 युआन (लगभग 46,000 रुपये) होगी। इसी कॉन्फिगरेशन को Ace 2 Pro के साथ भी चीन में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

Ace 3 Pro में एक राउंड कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलने की भी संभावना है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन हो सकता है। फोन LPDDR5x रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज से लैस हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल तीसरा कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.