OnePlus Ace 3 Pro के कलर ऑप्शन का खुलासा, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च

OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड-एज BOE S1 डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2024 11:25 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड-एज BOE S1 डिस्प्ले है।
  • OnePlus Ace 3 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।
  • OnePlus Ace 3 Pro में 6,100mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।

OnePlus Ace 3 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus चीन में 27 जून को OnePlus Ace 3 Pro को पेश करने वाला है। लॉन्च से पहले OnePlus Ace 3 Pro का डिजाइन एक टीजर में नजर आया है। ब्रांड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पोस्टर में स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट की पुष्टि की है। यहां हम आपको OnePlus Ace 3 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Ace 3 Pro Color Options


OnePlus ने पुष्टि की है कि OnePlus Ace 3 Pro ग्रीन, सिल्वर और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। सफेद मॉडल में सिरेमिक बैक है, सिल्वर एडिशन में ग्लास बैक है, और ग्रीन एडिशन स्किन फ्रेंडली लेदर बैक से लैसत है।
Advertisement

OnePlus के प्रेसिडेंट लूज ली ने इस वेरिएंट को OnePlus Ace 3 Pro के सुपरकार पोर्सिलेन कलेक्टर एडिशन के तौर पर बताया है। इसमें व्हाइट सिरेमिक बॉडी है और दमदार मजबूती प्रदान प्रदान करते हुए एक अलग लुक है। 8.5 की अल्ट्रा-हाई मोह्स हार्डनेस रेटिंग के साथ यह वेरिएंट बेहतर वियर और स्क्रैच रेसिस्टेंस का वादा करता है, इससे लंबे समय तक डिवाइस की सुंदरता बनी रहती है। इसके अलावा डिवाइस को इंडस्ट्री स्टैंडर्ड से कहीं ज्यादा कठोर ड्रॉप टेस्ट से गुजरना पड़ा है।

एक हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, कलेक्टर एडिशन दो ऑप्शन जैसे कि 16GB+512GB और 24GB+1TB में उपलब्ध होगा। वहीं, अन्य दो कलर वेरिएंट 3 ऑप्शन जैसे कि 12GB+256GB, 16GB+512GB और 24GB+1TB  में उपलब्ध हो सकते हैं।


Advertisement
OnePlus Ace 3 Pro Specifications


OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड-एज BOE S1 डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Ace 3 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-800 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। वनप्लस का आगामी स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में 6,100mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.