OnePlus Ace 3 स्‍मार्टफोन 5500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 16GB रैम के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

OnePlus Ace 3 स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया है। बीते कई हफ्तों से इस डिवाइस के बारे में चर्चाएं थीं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 जनवरी 2024 13:30 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 स्‍मार्टफोन हुआ चीन में लॉन्‍च
  • 3 वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया गया है इस फोन को
  • स्टार ब्लैक, मून सी ब्लू और सैंड गोल्ड कलर्स में आया

OnePlus Ace 3 को चीन में 3 वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया गया है। इसके 12GB RAM + 256GB मॉडल के दाम 2,599 युआन (लगभग 30,471 रुपये) हैं।

Photo Credit: opposhop.cn

OnePlus Ace 3 स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया है। बीते कई हफ्तों से इस डिवाइस के बारे में चर्चाएं थीं और लीक्‍स रिपोर्ट में फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लॉन्‍च के बाद पता चल गया है कि OnePlus Ace 3 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। 6.7-इंच का OLED ProXDR डिस्‍प्‍ले इस फोन में है, जिसके साथ 1.5K रेजॉलूशन मिलता है। OnePlus Ace 3 कीमत और फीचर्स के बारे में विस्‍तार से जान लेते हैं। 
 

OnePlus Ace 3 Price, Availablity

OnePlus Ace 3 को चीन में 3 वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया गया है। इसके 12GB RAM + 256GB मॉडल के दाम  2,599 युआन (लगभग 30,471 रुपये) हैं। 16GB RAM + 512GB मॉडल की कीमत 2,999 युआन (लगभग 35,161 रुपये) है। 16GB RAM + 1TB स्‍टोरेज मॉडल को 3,499 युआन (41,023 रुपये) में लिया जा सकेगा। प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। सेल 8 जनवरी से शुरू होगी। खास यह है कि OnePlus Ace 3 को चीनी मार्केट के अलावा और कहीं नहीं बेचा जाएगा। बाकी देशों में यह OnePlus 12R के नाम से 23 जनवरी को आ सकता है। 
 

OnePlus Ace 3 Specifications, features 

OnePlus Ace 3 को को स्टार ब्लैक, मून सी ब्लू और सैंड गोल्ड जैसे कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। फोन में  6.7 इंच का OLED ProXDR डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें 1.5K रेजॉलूशन मिलता है। यह डिस्‍प्‍ले 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। ब्राइटनैस मैक्सिमम 4,500 निट्स तक है। 

OnePlus Ace 3 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसी प्रोसेसर को कंपनी ने वनप्लस 11 में भी लगाया था। OnePlus Ace 3 में 5,500mAh की बैटरी दी गई है और 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट इसमें है। रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन की जानकारी हम आपको दे चुके हैं। 

OnePlus Ace 3 में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ में  2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है। फ्रंट में 16 एमपी का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। OnePlus Ace 3 लेटेस्‍ट एंड्रॉयड ओएस 14 पर चलता है। यह 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ आता है। अलर्ट स्‍लाइडर भी दिया गया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला स्मार्टफोन हुआ 6 से भी ज्यादा सस्ता, यहां आया ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर को लगा झटका, प्राइस गिरने से अरबों डॉलर का नुकसान
  2. Redmi भारत में ला रही पावरफुल डिवाइस, Amazon पर टीजर से मची हलचल!
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा 
  4. Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!
  5. नासा ने दिया 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट, आज होगा पृथ्वी से सामना!
  6. Realme 16x जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. WhatsApp में आया Business AI, ऑटोमेटेड चैट और कस्टमर सपोर्ट में होगी मदद
  8. 10,400mAh बैटरी, फिर भी दुनिया का सबसे पतला फ्लैगशिप टैबलेट! Huawei MatePad Pro Max हुआ लॉन्च
  9. Amazon Great Summer Sale में iQOO 15, 15R, iQOO Z11x जैसे फोन 11 हजार तक सस्ते खरीदें! धमाका डील्स
  10. Vodafone idea ने PhysicsWallah के साथ Vi Edu+ प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.