OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च से पहले स्पेक्स लीक! 5000mAh बैटरी के साथ 150W चार्जिंग से मिनटों में होगा चार्ज!

OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च के लिए कंपनी ने अभी तक कोई टाइमलाइन घोषित नहीं की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जून 2023 10:47 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus की ओर से OnePlus Ace 2 Pro जल्द लॉन्च हो सकता है।
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।
  • कंपनी इसका 100W चार्जिंग वाला वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है।

OnePlus Ace सीरीज में कंपनी OnePlus Ace 2V (फोटो में) भी लॉन्च कर चुकी है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 3 और OnePlus Fold के अलावा OnePlus की ओर से OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च भी लाइन में है। इसे कंपनी की Ace सीरीज का फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी कहा जा रहा है। कंपनी ने फोन के बारे में अधिकारिक रूप से अभी तक घोषणा नहीं की है, लेकिन अफवाहों में यह लेटेस्ट स्मार्टफोन काफी दिनों से बना हुआ है। OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन एक बार फिर से लीक हो गए हैं। आइए आपको फोन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट बताते हैं। 

OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च के लिए कंपनी ने अभी तक कोई टाइमलाइन घोषित नहीं की है। लेकिन यह जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है, क्योंकि इसे लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। अब एक टिप्स्टर ने फोन के बारे में महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। ITHome के अनुसार, टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। जैसा कि कहा गया है, यह फ्लैगशिप फोन होगा, उस हिसाब से प्रोसेसर की यह जानकारी सच साबित होती नजर आ रही है, क्योंकि Snapdragon 8 Gen 2 सबसे दमदार प्रोसेसर में से एक है। 

वनप्लस ऐस 2 प्रो की बैटरी के बारे में भी यहां बताया गया है। दरअसल बैटरी के साथ मिलने वाली चार्जिंग फीचर की जानकारी निकल कर सामने आई है। वनप्लस का यह चर्चित स्मार्टफोन 150W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। जो कि एक आकर्षक फीचर है। साथ ही कंपनी इसका 100W चार्जिंग वाला वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। इतना ही नहीं, इसके कुछ और स्पेसिफिकेशन भी यहां मेंशन किए गए हैं। 

OnePlus Ace 2 Pro में 1.5K रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले बताया गया है। यह कर्वड डिस्प्ले होगा जिसमें हाई फ्रिक्वेंसी डिमिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसमें रियर में 50MP IMX890 मेन कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। फोन में तीन कैमरा होंगे, लेकिन दो अन्य सेंसर कौन से होंगे, अभी यह कहा नहीं जा सकता। डिवाइस 5000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। इस तरह के नए गैजेट्स के बारे में लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2772x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  3. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  4. Amazon Prime Day Sale में 15 हजार से सस्ते मिल रहे iQOO, Realme, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के धांसू फोन!
  5. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.