5000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ आएगा OnePlus Ace 2/OnePlus 11R! स्पेसिफिकेशन्स लीक

इस सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि अपकमिंग वनप्लस फोन 5,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट होगा। इसी तरह के स्पेसिफिकेशन्स लेटेस्ट OnePlus 11 में भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 19:44 IST
ख़ास बातें
  • Ace 2 को कंपनी भारत में OnePlus 11R के नाम से लॉन्च कर सकती है
  • लॉन्च से पहले कथित OnePlus Ace 2 के कुछ स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हुए हैं
  • Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 50MP मेन रियर कैमरा से हो सकता है लैस

OnePlus Ace 2 को भारत में OnePlus 11R के नाम से लॉन्च किया जा सकता है

Photo Credit: Representative Image

OnePlus Ace 2 के नाम से एक फोन जल्द चीन में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में अपने घरेलू बाजार में OnePlus 11 को लॉन्च किया था, जो आने वाले 7 फरवरी को भारत में भी लॉन्च होगा। हालांकि, एक और फोन है, जो जल्द चीन में लॉन्च हो सकता है, जिसका नाम OnePlus Ace 2 बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि इसी फोन को कंपनी भारत में OnePlus 11R के नाम से लॉन्च कर सकती है। अब, लॉन्च से पहले कथित OnePlus Ace 2 के कुछ स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। 

91Mobiles द्वारा एक स्मार्टफोन को चीन की CMIIT सर्टिफिकेशनस वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया है, जिसे OnePlus Ace 2 स्मार्टफोन बताया जा रहा है। हालांकि, OnePlus ने अभी तक इस नाम के किसी फोन की कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। रिपोर्ट बताती है कि कथित वनप्लस एस 2 को मॉडल नंबर PHK110 के साथ सर्टिफिकेशन मिला है। 
Advertisement

इस सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि अपकमिंग वनप्लस फोन 5,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट होगा। इसी तरह के स्पेसिफिकेशन्स लेटेस्ट OnePlus 11 में भी दिए गए हैं।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि OnePlus Ace 2 ऊर्फ OnePlus 11R में Qualcomm का Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा, जो अधिकतम 16GB रैम और 512GB स्टोरेज से जुड़ा होगा। हालांकि, यह फोन कितने रैम और स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

पिछले कुछ लीक्स के समान लेटेस्ट रिपोर्ट यह कहती है कि OnePlus Ace 2 में 50MP प्राइमरी कैमरा से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन 16MP या 32MP फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की बात भी कही गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.